फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Rs 1.30 lakh from the account removed as banker

बैंककर्मी बनकर खाते से निकाले 1.30 लाख रुपये

Sun, 10 Jul 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 10 Jul 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Rs 1.30 lakh from the account removed as banker
बैंकर बनकर की ठगी - फोटो : amar ujala
कोतवाली देहात क्षेत्र में शातिर ठग ने खुद को बैंककर्मी बताकर खाता संख्या पूछ ली। आरोपी ने अपने ऑनलाइन एकाउंट में 1.30 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित को यमुनापुरम स्थित पंजाब नेशनल बैंक से यह जानकारी मिली है। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


आवास विकास प्रथम निवासी ओमकार पुत्र लेखराज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका यमुनापुरम स्थित पंजाब नेशनल बैंक में बचत खाता है। छह जुलाई 2016 को उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंककर्मी बताया।
विज्ञापन


उसने विश्वास में लेकर खाता संख्या मांगी। ओमकार ने खाता संख्या बता दी। इसके कुछ घंटों बाद मोबाइल पर मैसेज आया कि खाते से 1.30 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। आठ जुलाई को बैंक जाकर पता किया तो पता चला कि शातिर ने 1.30 लाख रुपये ऑनलाइन तरीके से अपने एकाउंट में ट्रासफर कर लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने कोतवाली देहात में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई। देहात कोतवाल रामसेन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed