फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   crime near police station

गजब सोती रही चौकी पुलिस होती रही दुकान में चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
crime near police station
दुकानदार से पूछताछ करते पुलिसकर्मी। - फोटो : SIKANDRABAD
पुलिस चौकी के पास मोबाइल की दुकान में चोरी
विज्ञापन

सिकंदराबाद। पुलिस के सुरक्षा और गश्त के दावों की पोल उस समय खुल गई, जब चोरों ने चौकी से सटी मोबाइल शॉप में कूमल कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। सुबह लोगों की सूचना पर दुकानदार मौके पर पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नगर के मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी कृष्ण कुमार पुत्र मुकेश कुमार ने बताया कि नगर के जेएस पीजी कॉलेज की मार्केट में कृष्णा मोबाइल प्वाइंट के नाम से उसकी मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। दुकान चौकी से सटी हुई है। दुकान और पुलिस चौकी के बीच में स्कूल का गेट है। शुक्रवार शाम वह दुकान बंद कर घर चला गया। शनिवार, रविवार लॉकडाउन होने के कारण उसने दुकान नहीं खोली। रविवार सुबह स्कूल के मैदान में खेलने गए लोगों ने उसे दुकान में कूमल किए जाने की जानकारी दी। जानकारी पर वह मौके पर पहुंचा। चोरों ने मैदान की ओर दुकान में पीछे से कूमल लगा रखी थी। चोर दुकान के सामान समेत रिपेयरिंग के लिए आए हजारों रुपये के मोबाइल चोरी कर ले गए। हैरत की बात यह है कि चोर रात में चौकी के पास दुकान में चोरी करते रहे और गश्त का दावा करने वाली पुलिस को घटना की भनक तक नहीं लगी। पुलिस को घटना के बारे में सुबह तक भी जानकारी नहीं हो सकी। जबकि स्कूल के सामने चौकी पुलिस के वाहन खड़े रहते हैं और पुलिस का हर समय स्कूल के मैदान में आना जाना लगा रहता है। सुबह लोगों की जानकारी पर पहुंचे पीड़ित ने ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। कोतवाल जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित दुकानदार कृष्ण कुमार की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed