फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   crime

अश्लील वीडियो कॉल कर पूर्व विधायक से मांगी रकम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
crime
अश्लील वीडियो कॉल कर पूर्व विधायक से मांगी रकम
विज्ञापन

बुलंदशहर। अनूपशहर के पूर्व विधायक से ठगों ने अश्लील वीडियो कॉल कर स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर ली। इसके बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए रंगदारी मांगी। पूर्व विधायक की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात शातिरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी अनूपशहर के पूर्व विधायक चौधरी गजेंद्र सिंह ने तहरीर देकर बताया कि बीते दिनों उनके मोबाइल फोन पर एक वीडियो कॉल आई थी। उन्होंने रिसीव किया तो उस पर अश्लील वीडियो चलनी शुरू हो गई। देखते ही उन्होंने तत्काल कॉल को डिस्कनेक्ट कर दिया। इसके कुछ देर बाद ही उनके व्हाट्सएप पर एक मेसेज आया। अश्लील वीडियो की स्क्रीन रिकॉर्डिंग किए जाने की बात कही गई। आरोपियों ने उनसे नकदी की मांग की। इनकार करने पर अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। सीओ सिटी शशांक सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की शिनाख्त कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed