{"_id":"63e5b56f4500f5fa220fb4e6","slug":"cricket-bulandshahr-news-gbd2520798182-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: उद्घाटन मैच में गुलावठी क्लब ने खुशहालपुर को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: उद्घाटन मैच में गुलावठी क्लब ने खुशहालपुर को हराया
विज्ञापन
उद्घाटन मैच में गुलावठी क्लब ने खुशहालपुर को हराया
गुलावठी। सामाजिक संस्था लक्ष्य फाउंडेशन के तत्वाधान में बृहस्पतिवार को गुलावठी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान और डीएन इंटर कॉलेज के प्रबंध सुनील गोयल ने किया।
टूर्नामेंट के संयोजक संस्था सचिव हरित शर्मा एवं डॉ. संचय अग्रवाल ने बताया कि उद्घाटन मैच डीएन इंटर कॉलेज के मैदान में गुलावठी क्लब एवं खुशहालपुर क्लब के बीच हुआ। खुशहालपुर क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 70 रन बनाए। गुलावठी क्लब ने 8वें ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। गुलावठी क्लब 4 विकेट से विजयी हुआ। इस मौके पर डॉ. परिचय अग्रवाल, हरित शर्मा, डॉ. संचय अग्रवाल, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अनिल सिंहल, रामकुमार कौशिक, प्रशांत सेन मंगवाने, कुलदीप सिंहल, विपिन गोयल, अरविंद भारद्वाज, दिनेश कौशिक, उमा चौधरी, मीनू गोयल, अरुणा शर्मा, मदन गोपाल मक्खन, नरेश यादव, अनुराग तोमर, विपिन तेवतिया आदि मौजूद रहे। इस मौके पर ईओ निहारिका चौहान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में अपार प्रतिभाएं हैं। केवल उन्हें एक अवसर मिलना चाहिए। प्रबंधक सुनील गोयल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। सचिव हरित शर्मा ने बताया कि टूर्नामेंट में करीब 25 टीम भाग ले रही है।