फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   covid vaccination

जिले में पहुंची 25 हजार डोज, मिलेगी राहत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
covid vaccination
जिले में पहुंची 25 हजार डोज, मिलेगी राहत
विज्ञापन

बुलंदशहर। पिछले दिनों से वैक्सीन की कमी के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। शुक्रवार को मेरठ से जिले को करीब 25,700 डोज प्राप्त हुई। वैक्सीन मिलने अब दो दिन लोगों को केंद्रों से बैरंग नहीं लौटना पड़ेगा। वहीं, शुक्रवार को वैक्सीन की कमी के चलते कम लोग ही केंद्र पर पहुंचे। शुक्रवार को 9459 लोगों को टीका लगाया गया।
कोरोना से बचाव के लिए एक जुलाई से चलने वाला टीकाकरण का महाअभियान वैक्सीन की कमी के चलते अफसरों द्वारा स्थगित कर दिया गया था। शुक्रवार को खुर्जा स्थित जटिया चिकित्सालय में भारी भीड़ की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वीडियो में लोग सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने के साथ लापरवाही बरते नजर आ रहे हैं। वहीं, शुक्रवार को वैक्सीन की कमी के चलते टीकाकरण का महाअभियान स्थगित होने की सूचना मिलने पर कम लोग ही मौके पर पहुंचे। वहीं, नुमाईश ग्राउंड में दिव्यांगों के लिए शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

चार दिन से बंद चल रहा टीकाकरण
खानपुर। पीएचसी केंद्र पर पिछले चार दिनों से वैक्सीन न होने के कारण टीकाकरण बंद चल रहा है। जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि केंद्र पर टीकाकरण कब शुरू होगा इसकी जानकारी न तो दी जा रही है और न ही केंद्र का स्टाफ प्रयासरत है। इस वजह से लोगों को प्रतिदिन केंद्र पर आकर बैरंग लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली डोज लगवाने के बाद चार दिन से केंद्र के चक्कर लगा रही हूं। दूसरी डोज कब लगेगी या कब तक केंद्र पर वैक्सीन आएगी। इसकी सही जानकारी नहीं दी जा रही है।
- रीना अग्रवाल
तीन दिन पूर्व दूसरी डोज लगवाने के लिए केंद्र पर आया। यहां वैक्सीनेशन न होने की जानकारी मिली। केंद्र पर वैक्सीन कब तक आएगी इसकी जानकारी स्टाफ द्वारा नहीं दी जा रही है।
- जयवीर सिंह
जून माह में रिकॉर्ड 3,34,631 लोगों को लगे टीके
जनपद में मई माह तक 3,21,668 लोगों को टीका लगा। इसमें 2,49,055 को पहली डोज और 72,613 को दूसरी डोज लगाई गई। वहीं, एक जून से जनपद में टीके की रफ्तार बढ़नी शुरू हो गई। जून माह में 3,34,631 लोगों को टीका लगा। इसमें 3,19,079 को पहली डोज और 15,552 को दूसरी डोज लगी। इस दौरान जून माह में सर्वाधिक 25 जून को 21,816 टीके तो सबसे कम छह जून को मात्र 270 टीके लगाए गए।

शनिवार से टीकाकरण की रफ्तार बढ़ने की संभावना है। इसके लिए शुक्रवार को मेरठ से 25,700 डोज प्राप्त हुई है। सोमवार को और वैक्सीन आने की उम्मीद है। शुक्रवार को 9459 लोगों को टीका लगाया गया।
- डॉ. भवतोष शंखधर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed