फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   could not pass the original budget of 122 crores

Bulandshahar News: पहली बोर्ड बैठक में हंगामा, नहीं पास हो सका 122 करोड़ का मूल बजट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
could not pass the original budget of 122 crores
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर।
नगर पालिका बोर्ड की पहली बैठक के दौरान विभिन्न प्रस्तावों में कमियों को लेकर सभासदों ने जमकर हंगामा किया। जिसके चलते बोर्ड बैठक में रखा गया 122 करोड़ रुपये का मूल बजट ही पास नहीं किया जा सका। हालांकि सभासदों ने कर्मचारियों का वेतन और सफाई के लिए वाहनों के डीजल का बजट पास किया है। मूल बजट पास न होने के चलते अब शहर में विकास कार्यों के लिए अगली बोर्ड बैठक का इंतजार करना पड़ेगा।



शनिवार को नगर पालिका सभागार में अध्यक्ष दीप्ति मित्तल की अध्यक्षता में बोर्ड की पहली बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 52 प्रस्ताव नगर पालिका अधिकारियों की ओर से स्वीकृति के लिए रखे गए थे। बोर्ड बैठक में पहले प्रस्ताव के तौर पर वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 122 करोड़ 94 लाख 90 हजार 501 रुपये का मूल बजट रखा गया और सभासदों से स्वीकृति चाही। इस पर सभासद योगेश गुप्ता और अजय कुमार ने मूल बजट पर आपत्तियां जताई और कहा कि मूल बजट में नगर पालिका की विभागवार आय और व्यय का ब्योरा नहीं दिया गया है, जिसके चलते इसे संशोधित किया जाए और अगली बोर्ड बैठक में लाया जाए। सुखदेव शर्मा, सुनील शर्मा, प्रशांत समेत अन्य सभासदों ने बहुमत से इस प्रस्ताव को खारिज किया और अगली बैठक में पूरी जानकारी के साथ प्रस्ताव रखने की बात कही। इसके बाद मासिक आय-व्यय के लेखा के लिए भी सभासदों ने आपत्ति जताई और अगली बैठक में रखे जाने की स्वीकृति दी। कान्हा गोशाला में संरक्षित गोवंशों के लिए सप्लाई किए गए भूसे के भुगतान के लिए सभासदों ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर लंबित भुगतान करने की सहमति दी। सभासद सुनील शर्मा ने नगर पालिका अधिकारियों पर जनता के हित में कार्य न करने का आरोप लगाते हुए मांग की कि अधिकारियों की कार्यशैली को सुधारा जाए, ताकि वह जनहित में कार्य करें। बैठक के दौरान सभासद शशि वर्मा, फरीदा बेगम, रिषिल, प्रज्ञा गौतम, नगर पालिका ईओ मनोज रस्तोगी, एई राजवीर, अमित गौतम, जेई कपिल मोहन, संजय गोयल, ब्रजेश कुमार, देवराज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन




ट्यूबवेलों के जेनरेटर के लिए 12 लाख के डीजल पर हंगामा

अधिकारियों की ओर से नगर पालिका क्षेत्र के 30 ट्यूबवेलों पर लगे जेनरेटर, एक डीजल पंप सैट, एक सीवर पंप सैट, सीवर जैटिंग मशीन के लिए एक लाख रुपये प्रतिमाह डीजल खर्च की स्वीकृति चाही। इस पर सभासद तेजेंद्र, त्रिभुवन, योगेश गुप्ता, लक्ष्मण लोधी ने आपत्ति जताई कि ट्यूबवेलों पर लगे जेनरेटर संचालित नहीं होते, ऐसे में डीजल का खर्च कहां किया जा रहा है। इस पर नगर पालिका अधिकारी कोई ठोस जबाव नहीं दे पाए और प्रस्ताव को अगली बोर्ड बैठक में पूरी जानकारी के साथ रखने की सहमति दी। नगर पालिका के 30 ट्यूबवेलों पर लगे जेनरेटर की मरम्मत के लिए 20 लाख रुपये का खर्च करने के प्रस्ताव को भी अगली बैठक में रखा जाएगा। सभासद तेजेंद्र ने आरोप लगाया कि 2014 में जेनरेटर खरीदने के बाद से उनकी सर्विस नहीं की गई है। जिससे साफ है कि अधिकारी लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




न हो रही सफाई न मिल रहा पानी

सभासद कमलकांत शर्मा ने आरोप लगाया कि नगर के मलका पार्क में लगी घड़ी को ठीक करने की कई बार मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। सभासद रिषिल ने आरोप लगाया कि वार्डों में सफाई के लिए नगर पालिका अधिकारी गंभीर नहीं हैं। नालों की सफाई के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है, जिससे भविष्य में लोगों को परेशानी होगी।



पहली बोर्ड बैठक में 34.5 करोड़ का बजट पास

जहांगीराबाद । नगर पालिका परिषद की पहली बोर्ड की बैठक में 34.5 करोड़ रुपये के बजट को सर्वसम्मति से पास किया गया। इस दौरान नगर पालिका में 220 कर्मचारियों को ठेके पर रखने को लेकर सहमति दी गई, लेकिन सभासदों ने एक कमेटी बनाकर कर्मचारियों की जांच करने के लिए टीम का गठन कराया साथ ही नगर में पेयजल आपूर्ति के लिए बिछाई गई पाइप लाइन के अनुसार जल कनेक्शन को नि:शुल्क रूप से कराने का प्रस्ताव पास किया गया। बैठक की अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष किशनपाल लोधी ने की। मौके पर सभासद मनोज शास्त्री, सुल्तान अंसारी, मनमोहन अग्रवाल, अनीस मलिक, कल्पना शर्मा, अंजली सिसौदिया, रोबिन चौधरी, संजय कुमार, धर्मद्र धन्नू, धर्मपाल लोधी, रिजवान बंटी मौजूद रहे।




पहासू नगर पंचायत की बैठक में 20 करोड़ के प्रस्ताव पास

पहासू। नगर पंचायत की पहली बोर्ड में 20.11 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पास किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष ताविर उर्फ तसलीम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं जल निकासी, शुद्ध पेयजल योजना, पंडित दीनदयाल सड़क सुधार योजना, 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से कराए जाने वाले विकास कार्यों जैसे मार्ग निर्माण, पेयजल पाइप लाइन विस्तार, पथ प्रकाश व्यवस्था और नाला निर्माण की स्वीकृति दी गई। सभासदों ने मांग की कि जिन वार्डों में पुरानी लाइट खराब है, उन्हें ठीक कराने को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही अलग-अलग स्थानों पर सार्वजनिक मोटर युक्त नल लगाए जाएंगे, जो दुकानदारों व अन्य लोगों के काम आएंगे।



-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed