{"_id":"61d326a7527c1d47cf2696b5","slug":"corona-vaccination-bulandshahr-news-gbd232168623","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 हजार से अधिक किशोरों ने लगवाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 हजार से अधिक किशोरों ने लगवाया टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
18 हजार से अधिक किशोरों ने लगवाया टीका
बुलंदशहर। कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाने पहुंचे किशोर और युवा काफी उत्साहित दिखे। पहले दिन टीका लगवाने के लिए किशोर-युवा टीकाकरण केंद्रों पर सुबह नौ बजे से पहले ही पहुंचने लगे। हालांकि पहले दिन कुछ देर से टीकाकरण शुरू हुआ। टीकाकरण केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतार दिखी। केंद्रों पर टीकाकरण शुरू हुआ तो शाम तक किशोर/युवाओं का आना-जाना जारी रहा। खुर्जा में ऑनलाइन पंजीकरण के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जनपद में 15 से 15 आयु वर्ग वाले किशोर/युवाओं का टीकाकरण सोमवार से शुरू हो गया। जिला महिला अस्पताल के पुराने भवन में बने टीकाकरण केंद्र का सदर विधायक ऊषा सिरोही द्वारा विधिवत फीता काटकर शुभारंभ किया गया। वहीं, अन्य स्थानों पर बने टीकाकरण केंद्रों का स्वास्थ्य अधिकारी, प्रशासनिक अफसर और जनप्रतिनिधियों द्वारा शुभारंभ किया गया। एसीएमओ डॉ. रोहताश यादव ने कहा कि गत वर्ष कोरोना को हराया था, इस बार भी जीतेंगे। 15 से अधिक उम्र वाले सभी लोग टीका लगवाएं और सरकार द्वारा जारी कोविड गाइड लाइन का पालन करें, जीत अवश्य होगी। गुलावठी के देवली स्थित बसंती देवी कन्या इंटर कॉलेज के सचिव राजकुमार सिंह ने बताया कि 123 छात्राओं को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया।
सोशल डिस्टेसिंग का उल्लंघन
कोरोना से बचाव के लिए किशोरों में जहां उत्साह नजर आया तो वहीं, अधिकांश केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करते नजर आए। एक तरफ जहां किशोर/युवा कोरोना से बचाव का टीका लगाने के लिए केंद्र पर पहुंचे तो वहीं, दूसरी और कोरोना से बचाव के लिए जारी कोविड गाइड लाइन का उल्लंघन करते नजर आए।
विज्ञापन
कोविन एप पर नहीं मिला खुर्जा केंद्र
जिले के सभी 81 केंद्रों पर कोरोना से बचाव के लिए 15 से 18 आयु वर्ग के किशोर/युवाओं को टीका लगना शुरू हो गया। टीका लगाने से पूर्व पंजीकरण अनिवार्य होता है लेकिन कोविन एप पर खुर्जा का महिला अस्पताल नहीं मिला। इसके चलते युवाओं और किशोरों को अस्पताल आकर पंजीकरण कराना पड़ा।
जिला महिला अस्पताल में शिवी को लगा पहला टीका
जिला महिला अस्पताल में किशोर-युवाओं का टीकाकरण सुबह नौ बजे से शुरू कर दिया गया। सुबह से ही केंद्र पर किशोर-युवा लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। हालांकि स्कूलों में भी टीकाकरण होने से किशोर-युवाओं को काफी राहत मिली। इस दौरान शिवी भारद्वाज को सबसे पहले टीका लगाया गया। वहीं, नगर के अन्य स्थानों पर भी टीकाकरण सत्र का आयोजन हुआ।
खुर्जा महिला अस्पताल में पूरे दिन रही भीड़
खुर्जा के महिला अस्पताल में काफी संख्या में छात्र-छात्राएं टीका लगवाने के लिए केंद्र पर पहुंची। इस दौरान आर्य कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज और राजकीय महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज अरनिया की छात्राओं ने टीका लगवाया। वहीं, सेवा समिति के सहयोग से जेवर अड्डे पर लगे टीकाकरण शिविर में भी टीका लगवाने के लिए किशोर/युवा लाइन में लगे नजर आए। अन्य टीकाकरण केंद्रों पर भी टीका लगाया गया।
सिकंदराबाद में भी टीकाकरण के लिए उमड़े किशोर
नगर के स्कूल/कॉलेज और संयुक्त चिकित्सालय में शिविर का आयोजन हुआ। संयुक्त चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि नगर के अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज, अग्रसेन इंटर कॉलेज, सिटी कान्वेंट स्कूल और दयावती दीवान सिंह स्कूल में स्वास्थ्य कर्मियों ने 455 छात्र-छात्राओं को टीका लगाया। चिकित्सालय पर 575 किशोर/युवाओं को टीका लगाया गया।
बोले किशोर/युवा
कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण बहुत जरूरी है। हमारे जैसे किशोर या युवा इस बीमारी से बचाव को लेकर काफी चिंतित थे। सरकार ने हमारी चिंता को समझा, यह बहुत अच्छा है। - जय चौधरी
पहले दिन टीका लगवाने में अपना नाम आने पर खुशी दोगुना हो गई। काफी समय से टीका लगवाने की प्रतीक्षा कर रही थी, नंबर आने पर टीका लगवाया। अब दूसरी डोज लगवाने का इंतजार रहेगा। - मोहनी
सभी लोगों को टीकाकरण करवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही बचाव के उपाय अपनाने की भी सलाह दी जा रही है। अब 28 दिन बाद संबंधित किशोर और युवाओं को दूसरा टीका लगाया जाएगा। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ