फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona vaccination

20 फीसदी लोग ही ले पाए हैं वैक्सीन की दोनों खुराक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination
20 फीसदी लोग ही ले पाए हैं वैक्सीन की दोनों खुराक
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण का कार्य 16 जनवरी से जारी है। अभी तक पहला डोज के सापेक्ष महज 20 फीसदी लोग ही दोनों खुराक ले पाए हैं। हालांकि जिले में अभी तक कुल 16,25,316 टीके लगाए जा चुके हैं। इसमें 13,40,686 ने पहला तो 2,84,630 लोगों ने दूसरा टीका लगवाया है। अन्य लोग दूसरा टीका लगवाने के प्रति जागरूकता नहीं दिखा रहे हैं, जबकि प्रत्येक शनिवार को दूसरा टीका लगवाने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है।
शासन ने 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण से प्रतिरक्षित करने के लिए सर्वप्रथम स्वास्थ्य कर्मी, दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगवाया। इसके बाद एक मार्च से आम लोगों के लिए उम्र के हिसाब से टीकाकरण का कार्य शुरू किया गया। जिले में 11 सितंबर तक 16,25,316 कुल टीके लगाए जा चुके हैं, जिनमें पहला टीका लगवाने वालों में 13,40,686 लोग शामिल हैं, जबकि दूसरा टीका सिर्फ 2,84,630 लोगों ने ही लगवाया है। जिले में पहले टीके के प्रति लोगों ने अधिक जागरूकता दिखाई है।
विज्ञापन

टीकाकरण पर एक नजर
कुल टीका - 16,25,316
पहली डोज - 13,40,686
दूसरी डोज - 2,84,630
पुरुष वर्ग - 8,66,002
महिला वर्ग - 7,58,933
अन्य - 381
कोविशील्ड - 14,69,097
कोवाक्सिन - 1,56,219
उम्र के अनुसार
18 से 44 उम्र को - 8,18,220
45 से 60 उम्र को - 5,42,951
60 से अधिक उम्र - 2,64,145
दूसरा टीका लगवाने से वंचित को किया जा रहा फोन
जिला वैक्सीन एवं कोल्ड चेन मैनेजर धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पहला टीका लगवाने के बाद दूसरा टीका लगवाने से वंचित चल रहे लोगों का डाटा निकालकर प्रतिदिन कॉल के माध्यम से टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, लेकिन पहला टीका लगवाने के बाद दूसरा टीका लगवाने काफी लोग केंद्र तक नहीं पहुंच रहे हैं। जिले में करीब 80 हजार लोग दूसरा टीका लगवाने से वंचित चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वंचितों को कॉल कर किया जा रहा संपर्क
शासन से सितंबर माह में मिले लक्ष्य को प्रतिदिन पूरा करने का प्रयास रहता है। साथ ही पहला टीका लगवाने के बाद दूसरा टीका लगवाने से वंचित चल रहे लोगों को कॉल के माध्यम से संपर्क किया जा रहा है।
- डॉ. राकेश चंद्रा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed