फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona vaccination

चौथे मेगा अभियान में 44,765 को लगा टीका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination
जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए लगी लाइन। - फोटो : BULANDSHAHR
चौथे मेगा अभियान में 44,765 को लगा टीका
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना से बचाव के लिए सोमवार को चौथा महाअभियान चलाया गया। इस दौरान जिले के 81 केंद्रों पर बने 161 बूथ पर कोविड से बचाव के लिए 317 टीमों द्वारा टीका लगाया गया। सुबह से ही विभागीय अफसर लक्ष्य को पूरा करने में जुटे रहे। अभियान के तहत 44,765 लोगों को टीका लगाया गया।
जिले में 16 जनवरी से टीका लगाया जा रहा है। चौथे महाअभियान के तहत सोमवार को स्वास्थ्य कर्मी दिनभर जुटे रहे, लेकिन लक्ष्य को प्राप्त करने में असफल रहे। वहीं, समाजसेवी संगठनों ने भी शिविर लगाकर अभियान को पूरा करने में सहयोग दिया। नगर के कालाआम स्थित एक होटल में भारत विकास परिषद गौरव द्वारा आयोजित शिविर का शुभारंभ पालिका चेयरमैन मनोज गर्ग ने गया। इस दौरान राकेश मित्तल, राजेंद्र अग्रवाल, वीरसैन जैन, बलराम चौकडा़त, रविकांत, अनिल महेश्वरी और मनोज गुप्ता आदि का सहयोग रहा। वहीं, नगर के मलका पार्क में रोटरी क्लब बुलंदशहर द्वारा टीकाकरण शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ पूर्व गवर्नर बृजभूषण और गवर्नर डीके शर्मा ने किया। इस दौरान अध्यक्ष शोभित गुप्ता, संजीव बंसल, अतुल मित्तल, राजेश गर्ग, विशाल अग्रवाल और मोहित बंसल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

नहीं मिला कोई संक्रमित
बुलंदशहर। जिले में सोमवार को किसी भी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि कोरोना संक्रमित की पहचान के लिए प्रतिदिन दो हजार लोगों के सैंपल लेकर जांच की जा रही है। सोमवार को किसी भी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। जिले में कुल केस 20,206 हैं। इसमें 19,963 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 242 लोगों की मौत हो चुकी है। एक मात्र सक्रिय केस है, जिसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed