फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona vaccination

महाअभियान 3.0 : लक्ष्य नहीं हुआ पूरा, 42903 लोगों को लगा भरोसे का टीका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination
राजेबाबू पार्क के गेट पर शिविर में टीका लगाती स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : BULANDSHAHR
महाअभियान 3.0 : लक्ष्य नहीं हुआ पूरा, 42903 लोगों को लगा भरोसे का टीका
विज्ञापन

बुलंदशहर। शुक्रवार को टीकाकरण का तीसरा महाअभियान चलाया गया। इस दौरान जिले के 81 केंद्रों पर बने 166 बूथों पर कोविड से बचाव के लिए 312 टीमों द्वारा टीकाकरण किया गया। हालांकि विभागीय अफसर लक्ष्य को पूरा करने में जुटे रहे। अभियान के तहत शाम तक 42,903 लोगों को ही टीका लगाया जा सका।
कोरोना से बचाव के लिए 16 जनवरी से टीका लगाया जा रहा है। टीके की रफ्तार बढ़ाने के लिए जुलाई में क्लस्टर अभियान शुरू हुआ। जो वैक्सीन की कमी पड़ने पर बंद करना पड़ा। इसके बाद तीन अगस्त और 16 अगस्त को एक दिवसीय टीकाकरण का महाअभियान चलाकर विभागीय कर्मियों द्वारा लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के कार्यालय पर लगा कैंप
जिला अस्पताल के निकट उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उप्र के जिला कार्यालय पर वैक्सीन लगवाने के लिए शिविर का आयोजन हुआ। वैक्सीनेशन शिविर की जानकारी मिलने पर काफी संख्या में लोग टीका लगवाने केंद्र पर पहुंचे। इस दौरान वाणिज्य कर अधिकारी डॉ. एकता गुप्ता, मंडल के जिलाध्यक्ष दीपू गर्ग, अभिषेक अग्रवाल, चंद्रभूषण मित्तल, विकास शर्मा, विशाल जालान, मोहित गर्ग और प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं, मलका पार्क के गेट पर मॉडर्न स्कूल के तत्वावधान में टीकाकरण शिविर लगाया गया। प्रबंधक राजेश गर्ग ने बताया कि इस दौरान दो सौ से अधिक लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं हुआ पालन
जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल समेत 81 केंद्रों पर टीकाकरण के लिए कैंप लगाया गया। कैंप में टीकाकरण के लिए पहुंचे लोगों द्वारा कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया।

जिले में टीकाकरण महाअभियान के तहत 42,903 लोगों को टीका लगाया गया। महाअभियान को सफल बनाने के लिये लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास किया गया।
- डॉ. राकेश चंद्रा, नोडल अधिकारी
चौथे दिन भी नहीं मिला कोई संक्रमित, दो का चल रहा उपचार
बुलंदशहर। जिले में शुक्त्रस्वार को भी किसी भी व्यक्ति में कोरोना संक्त्रस्मण की पुष्टि नहीं हुई। एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि सोमवार के बाद लगातार चौथे दिन किसी भी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। जिले में कुल केस 20,205 हैं। इसमें 19,961 लोग स्वस्थ हो चुके है और 242 लोगों की मौत हो चुकी है। शेष दो लोगों का होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed