फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona vaccination

उदासीनता: 71 हजार ने नहीं लिया वैक्सीन का दूसरा डोज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination
जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगाती स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : BULANDSHAHR
उदासीनता: 71 हजार ने नहीं लिया वैक्सीन का दूसरा डोज
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में कोरोना की दूसरी लहर का कहर और भयावह स्थिति को देखने के बाद भी वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने को लेकर लोग गंभीर नहीं हैं। एक ओर जहां टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है, वहीं 71 हजार लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने समय पर वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं ली। पहला टीका लगवाने के बाद तय समय में 2,30,460 लोगों को दूसरी डोज लेनी थी, लेकिन अभी तक महज 1,59,067 लोगों ने ही दूसरी डोज ली, जबकि 71,393 लोगों ने समय निकलने के बाद भी दूसरी डोज नहीं लगवाई है। दूसरी डोज से वंचित लोगों में स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर भी शामिल हैं। शनिवार को दूसरी डोज लगवाने के लिए विशेष अभियान चलेगा।
कोरोना से बचाव के लिए 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। इस दौरान सर्वप्रथम स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने के लिए चुना गया। इसके बाद दूसरे चरण में पांच फरवरी से फ्रंटलाइन वर्करों को चुना गया। मार्च माह में 60 से अधिक उम्र के वृद्ध लोगों को, अप्रैल माह से 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगना शुरू हुआ। वहीं, जून और अंतिम चरण के तहत 18 से 44 उम्र के लोगों को टीकाकरण के लिए चुना गया। जुलाई माह में टीकाकरण का विशेष अभियान सफल होने के बाद अगस्त माह में एक दिवसीय महाअभियान चलाया गया। अब विभाग शनिवार को दूसरी डोज लगवाने के लिए विशेष अभियान चलाएगा। इसके लिए दूसरी डोज से वंचित चल रहे लोगों को केंद्र पर बुलाकर टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

अब तक 11,73,261 को लगा टीका
जिले में 16 जनवरी से टीकाकरण का अभियान शुरू हुआ। जनवरी, फरवरी व मार्च में जहां स्वास्थ्य कर्मी और फ्रंट लाइन वर्करों को टीका लगने पर रफ्तार कम रही। एक अप्रैल से आम लोगों को टीका लगना शुरू हुआ तो रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ने लगी। हालांकि मई माह में रफ्तार घटी, लेकिन जून और जुलाई माह में यह आंकड़े तीन लाख के पार पहुंच गए। 12 अगस्त तक जिले में कुल 11,73,261 डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माहवार टीकाकरण
माह कुल टीका
जनवरी 8,533
फरवरी 24,748
मार्च 72,368
अप्रैल 1,26,320
मई 94,637
जून 3,35,201
जुलाई 3,68,814
अगस्त 1,42,640
कुल डोज 11,73,261
इन्होंने लिया पहला और दूसरा डोज
पद/उम्र पहली डोज दूसरी डोज
स्वास्थ्य कर्मी 17807 12372
फ्रंट लाइन वर्कर 24257 11457
18 से 44 449810 11255
45 से 60 339677 70320
60 से अधिक 162432 53663
दूसरे डोज से वंचित लोग
वैक्सीन संख्या
कोविशील्ड 52061
कोवाक्सिन 19332
स्वास्थ्य कर्मी और फ्रंट लाइन वर्कर भी चल रहे पीछे
आम लोग जहां टीकाकरण में जागरूकता दिखा रहे है। पहले चरण में 17,807 स्वास्थ्य कर्मी को पहली डोज लगाई गई, इसके सापेक्ष 12,372 ने दूसरी डोज लगवाई। वहीं, दूसरे चरण में 24,257 फ्रंट लाइन वर्करों ने पहली डोज लगवाई, इसके सापेक्ष 11,457 फ्रंट लाइन वर्कर दूसरी डोज लगवाने केंद्र पहुंचे। दूसरी डोज लगवाने से वंचित चल रहे स्वास्थ्य कर्मी और फ्रंट लाइन वर्करों ने अभी तक टीका नहीं लगवाया है।
कोरोना को मात देने के लिए जरूरी है दोनों डोज
डिप्टी सीएमओ डॉ. बलराज ने बताया कि कोरोना से बचाव का वैक्सीन ही एक मात्र सहारा है। जिससे लोगों की जान बचाई जा सकती है। वैक्सीन लगवाने के बाद भी यदि कोई संक्रमित होता है तो उसे खतरा कम रहता है। साथ ही वैक्सीन लगे होने के कारण उसकी कोरोना संक्रमण से लड़ने की क्षमता भी बढ़ जाती है। सभी लोग पहली डोज लगवाने के साथ दूसरी डोज जरूर लगवाएं।

12 अगस्त तक जिले में 11,73,261 टीका लगाया जा चुका है। इसमें 10,11,187 लोगों को पहली डोज तो 1,62,074 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। जिले में पहली डोज लगवाने के बाद ड्यू डेट पर 71,393 लोग केंद्र तक नहीं पहुंचे। ऐसे लोगों को खोजा जा रहा है और शनिवार को चलने वाले विशेष अभियान के तहत टीका लगवाने की अपील की जा रही है। शनिवार को दूसरी डोज लगवाने वाले लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।
- डॉ. राकेश चंद्रा, नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed