फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona vaccination

संकट : 50 फीसद से कम बचा डोज...77 केंद्रों पर 7040 को ही आज लगेगा टीका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination
गुलावठी सीएचसी पर टीकाकरण कराने के लिए लगी भीड़। - फोटो : BULANDSHAHR
संकट : 50 फीसद से कम बचा डोज...77 केंद्रों पर 7040 को ही आज लगेगा टीका
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड का एक बार फिर से अभाव हो गया है। जल्द वैक्सीन की भारी खेप न मिली तो टीकाकरण की रफ्तार पर ब्रेक लग जाएगा। प्रतिदिन टीकाकरण के लिए 20 हजार डोज की आवश्यकता होने पर मेरठ से जिले को तीन दिन के लिए रविवार को कोविशील्ड की महज 17,900 डोज भेजी गई थी। सोमवार को 14,640 लोगों को टीका लगाया गया। जिसमें 12,495 लोगों को कोविशील्ड और 2145 को कोवाक्सिन की डोज लगाई गई। मंगलवार को 77 केंद्रों पर 7044 लोगों को टीका लगाया जाएगा।
11,29,613 लोगों का हो चुका है टीकाकरण
जिले में 16 जनवरी से टीकाकरण का अभियान शुरू हुआ। जनवरी, फरवरी व मार्च में जहां स्वास्थ्य कर्मी और फ्रंट लाइन वर्करों को टीका लगने पर रफ्तार कम रही। एक अप्रैल से आम लोगों को टीका लगना शुरू हुआ तो रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ने लगी। हालांकि मई माह में रफ्तार घटी, लेकिन जून और जुलाई माह में यह आंकड़े तीन लाख के पार पहुंच गए। आठ अगस्त तक जिले में कुल 11,29,613 डोज लगाया जा चुका है।
विज्ञापन

दूसरा डोज लगाने के लिए मिली कोवाक्सीन की 13,000 डोज
कोरोना से बचाव के लिए कोविशील्ड और कोवाक्सीन का टीका लगाया जा रहा है। लेकिन पिछले काफी समय से कोवाक्सिन की डोज कम होने से लोगों को नाममात्र ही टीका लगाया जा रहा है। फिलहाल 28180 कोवाक्सीन की डोज कोल्ड चेन में रखी गई है। जो दूसरा डोज लगवाने वालों को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण पर एक नजर
माह कुल टीका
जनवरी 8,533
फरवरी 24,748
मार्च 72,368
अप्रैल 1,26,320
मई 94,637
जून 3,35,201
जुलाई 3,68,814
अगस्त 98,992
कुल डोज 11,29,613
जिले में वैक्सीन की प्रतिदिन 20 हजार के करीब खपत है। जिसके बारे में शासन को अवगत कराया जा चुका है। साथ ही पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की मांग की गई है। वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर ही लोगों को टीका लगाया जा रहा है। सोमवार को 14640 लोगों को टीका लगाया गया है।
- डॉ. राकेश चंद्रा, एसीएमओ/नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed