{"_id":"61097e008ebc3e88e96eb3b1","slug":"corona-vaccination-bulandshahr-news-gbd2234908189","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस घंटे में 53047 लोगों को लगा भरोसे का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस घंटे में 53047 लोगों को लगा भरोसे का टीका
विज्ञापन
जिला अस्पताल में युवती को कोरोना से बचाव का टीका लगाती स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस घंटे में 53047 लोगों को लगा भरोसे का टीका
बुलंदशहर। वैक्सीनेशन महाअभियान के तहत मंगलवार को जनपद में कोविड से बचाव के लिए 307 बूथों पर टीका लगाया गया। कोविड पोर्टल पर अपडेट डाटा के अनुुसार शाम छह बजे तक 53047 लोगों को टीका लगाया गया। अभी तक जिले में कुल 10,82,757 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वहीं, दूसरी ओर मंगलवार को जनपद में कोरोना का एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अस्पतालों के साथ ही विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर लोगों को टीके लगाए।
वैक्सीनेशन केंद्रों पर उमड़ी भीड़
जिले भर में बनाए गए वैक्सीनेशन केंद्रों पर मंगलवार को बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने से वहां, भीड़ रही। अनूपशहर में अस्पताल में सुबह से ही वैक्सीन लगवाने के लिए लोग पहुंचने लगे। दोपहर करीब एक बजे अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग कतार में लगे हुए पंजीकरण के इंतजार में खड़े हुए थे। पंजीकरण कराने के बाद लोग वैक्सीन लगवाकर घरों को रवाना हुए। 150 से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, सिकंदराबाद में लक्ष्य से अधिक टीकाकरण हुआ। सीएमएस डा.एपी सिंह ने बताया कि महाभियान के दौरान सीएचसी सिकंदराबाद को 1000 टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया था। सीएचसी में चार केंद्र बनाए गए थे दो केंद्राें पर 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के वही दो केंद्रों पर 45 और उससे अधिक आयु वर्ग के लोगों को टीका लगाया गया। कुल 1500 लोगों को टीका लगाया गया।
गेसूपुर में सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं हुआ पालन
तहसील क्षेत्र के गांव गेसूपुर में टीकाकरण के लिए कैंप लगाया गया। कैंप में टीकाकरण के लिए पहुंचे लोगों द्वारा कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया। इस दौरान लोग टीका लगवाने की होड़ में सोशल डिस्टेंसिग का पालन करना ही भूल गए। लाइनों में लोग एक दूसरे से सटे हुए खड़े थे। अधिकांश लोगाें ने मास्क भी नहीं लगाया हुआ था।
विज्ञापन
टीकाकरण पर एक नजर
कुल टीका - 10,82,757
पहला डोज - 9,32,301
दूसरा डोज - 1,50,456
पुरुष वर्ग - 5,80,343
महिला वर्ग - 5,02,173
अन्य - 241
कोविशील्ड - 9,77,020
कोवाक्सिन - 1,05,737
18 से 44 उम्र - 4,56,956
45 से 60 उम्र - 4,13,649
60 से अधिक - 2,12,152