फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona vaccination

रफ्तार पकड़ेगा टीकाकरण, मिला 32,100 डोज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination
रफ्तार पकड़ेगा टीकाकरण, मिला 32,100 डोज
विज्ञापन

बुलंदशहर। मेरठ से रविवार को 32,100 डोज मिल गया। ऐसे में अब फिर से टीकाकरण अभियान रफ्तार पकड़ेगा। शासन से तय लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन किए जाने को लेकर अफसरों ने तैयारी शुरू कर ली है। 10 दिन बाद भारी मात्रा में वैक्सीन की खेप आने के बाद भी क्लस्टर अभियान अभी स्थगित रखा गया है। वहीं, कोरोना संक्रमण से गर्भस्थ शिशु को प्रभाव से बचाने के लिए गर्भवती महिलाएं भी टीका लगवाकर इस खतरे को कम कर सकती हैं।
जिले में जुलाई से वैक्सीन की कमी होने की वजह से टीकाकरण अभियान समय-समय पर प्रभावित हुआ है। टीकाकरण के महाअभियान के दौरान शासन द्वारा 21 हजार प्रतिदिन वैक्सीन लगाने का लक्ष्य दिया गया। हालांकि वैक्सीन की पर्याप्त खेप न मिलने पर टीकाकरण के महाअभियान को स्थगित कर दिया गया। टीकाकरण का महाअभियान स्थगित होने से गांव-गांव में चल रहा क्लस्टर अभियान भी रोक दिया गया। इससे टीकाकरण की रफ्तार मंद हो गई।
विज्ञापन

टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए रविवार को शासन द्वारा जिले के लिए 28,100 डोज कोविशील्ड की और 4,000 डोज कोवॉक्सीन की आंवटित कर दी गई। मेरठ से वैक्सीन प्राप्त होने पर वैक्सीन को जिले के सभी 81 केंद्रों पर वितरित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भवती भी लगवा सकती हैं टीका
कोरोना संक्रमण के दौरान कई गर्भवती महिलाएं संक्रमित मिली थीं। इससे नवजात पर भी असर देखा गया। वहीं, विशेषज्ञों द्वारा स्तनपान कराने वाली या गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण की अनुमति दे दी गई। जिला महिला अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधा ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को भी कोरोना संक्रमण का खतरा है। गर्भ धारण के बाद महिलाएं कोरोना सुरक्षा के लिए टीकाकरण करा सकती हैं। साथ ही स्तनपान कराने वाली महिलाएं भी टीका लगवा सकती हैं। टीका सुरक्षित है। अस्पताल आने वाली गर्भवती महिलाओं को टीका लगवाने की सलाह दी जा रही है।
23,83,790 के मुकाबले 7,29,407 को लगा टीका
एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. सुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में शासन द्वारा 23,83,790 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इसमें 18 से 44 उम्र के 16,27,222 और 45 से अधिक उम्र के 7,56,568 लोगों को टीका लगाया जाना है। जिले में अभी तक 7,29,407 लोगों को पहली डोज लगाई जा चुकी है। साथ ही 1,25,021 लोगों ने दूसरा डोज लगवाया है।

टीकाकरण पर एक नजर
कुल टीका - 8,54,428
पहला डोज - 7,29,407
दूसरा डोज - 1,25,021
पुरुष वर्ग को - 4,59,254
महिलाओं को - 3,94,994
अन्य - 180
कोविशील्ड - 7,65,378
कोवॉक्सीन - 89,050
उम्र के अनुसार
18 से 44 उम्र को - 2,93,197
45 से 60 उम्र को - 3,68,300
60 से अधिक उम्र - 1,92,931
टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। वैक्सीन की पर्याप्त खेप मिलती रहे इसके लिए मुख्यालय से संपर्क कर रहे हैं। जिले के 81 केंद्रों पर स्लॉट बुक कराने के साथ-साथ ऑनस्पॉट भी टीका लगवा सकते हैं। गर्भवती महिलाओं को टीका लगवाने के प्रति प्रेरित करने के लिए जागरूकता अभियान चलाएंगे।
- डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed