फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona vaccination

युवा कर रहे जागरूक, बुजुर्गों ने लगवाया टीका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination
युवा कर रहे जागरूक, बुजुर्गों ने लगवाया टीका
विज्ञापन

बुगरासी। क्षेत्र के गांव रवानी कटीरी में बड़ी संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आ रहे हैं। स्थिति यह है कि करीब 12 हजार की आबादी में से 1800 से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जबकि गांव में युवाओं के लिए शिविर नहीं लगाए जाने से अभी युवा गांव में शिविर लगाए जाने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग अस्पताल में पहुंचकर वैक्सीन लगवा रहे हैं। ग्राम प्रधान समेत गांव के कुछ युवाओं ने लोगों को कोविड वैक्सीन के फायदे बताने और लोगों को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करने का जिम्मा उठाया है। वह लगातार लोगों को जागरूक करते हुए वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
बोले लोग
मैने खुद वैक्सीन लगवाई है। इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति को महामारी से बचने के लिए वैक्सीन लगवानी चाहिए। गांव में बड़ी संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आ रहे हैं। कुछ लोगों को भ्रम है, उसे दूर करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। - मुकेश गोस्वामी, ग्राम प्रधान।
विज्ञापन

महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाना जरूरी है। इससे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। किसी भी व्यक्ति को समाज में फैले भ्रम के कारण वैक्सीन पर संदेह नहीं करना चाहिए। सभी की जिम्मेदारी है कि देश को कोरोना से बचाने के लिए वैक्सीन लगवाएं। - पंकज शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। मैने खुद वैक्सीन इसलिए ही लगवाई कि जागरुक करने के दौरान कोई यह न कहे कि मैने नहीं लगवाई है। वैक्सीन महामारी से बचाव के लिए प्रभावशाली है। विदेशों में सभी नागरिकों ने टाका लगवा लिया है। - टीकम गिरी।

18 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति को वैक्सीन लगवानी चाहिए। यदि किसी व्यक्ति को कोई बीमारी है तो वह चिकित्सक से पहले परामर्श लें। इसके बाद चिकित्सक के बताए अनुसार वैक्सीन लगवाएं। इससे किसी प्रकार की बीमारी नहीं फैलती है और कोरोना बचाव होगा। - सुनील त्यागी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed