फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona vaccination

30 दिन में दो लाख युवाओं को लगेगा टीका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination
30 दिन में दो लाख युवाओं को लगेगा टीका
विज्ञापन

बुलंदशहर। एक जून से 18 वर्ष की आयु से अधिक वालों को 12 केंद्रों पर टीके लगाए जाएंगे। महीने के 30 दिन में दो लाख युवाओं को वैक्सीन का डोज देने की तैयारी है। अब तक कोरोना संक्रमण की चपेट में युवा ही सबसे अधिक आए हैं। जिले में 18 से 44 साल की आयु के बीच वाले करीब 10 हजार से अधिक लोग संक्रमित हुए और 30 की जान चलाई गई थी।
जिले में अभी तक चार चरणों में लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए टीका लगाया गया। पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मी, दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्कर, तीसरे चरण में 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग और चौथे चरण में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन के डोज दिए गए। एक मई से शासन ने 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाने की योजना बनाई थी, लेकिन वैक्सीन की र्प्याप्त व्यवस्था न होने के कारण प्रदेश के कुछ ही जनपदों में पांचवा चरण शुरू किया गया। अब प्रदेश के समस्त जनपदों में एक जून से 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के लोगों को टीकाकरण अभियान में शामिल किया गया हैं। पांचवें वर्ग के दायरे में जिले के करीब 14.77 लाख लोग आएंगे।
विज्ञापन

पंजीकरण वालों को मिलेगी प्राथमिकता
18 से 44 आयु वर्ष के लोगों के लिए जिला महिला अस्पताल, खुर्जा जटिया चिकित्सालय, गुलावठी, अनूपशहर, स्याना, वैर, डिबाई व नरौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को टीकाकरण केंद्र बनाया गया हैं। यहां पर पंजीकरण कराने वाले लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सुष्पेंद्र कुमार, एसीएमओ/नोडल अधिकारी
अब तक मिले डोज
3,11,430 लोगों को टीका लग चुका है।
2,38,817 को मिला है पहला डोज।
72,613 को मिल चुका है दूसरा डोज।
इन्हें मिला सुरक्षा कवच
1,30,006 लोग 45 से 60 वर्ष की आयु वर्ग में जिन्हें अब तक टीका मिला।
85,018 लोग 60 वर्ष से अधिक के शामिल हुए।
23,724 लोग 18 से 44 आयु वर्ग वाले हैं।
सरकारी विभागों के लिए बनाए चार केंद्र
50 से अधिक कर्मचारी वाले विभागों को केंद्र बनाने के निर्देश शासन ने दिए हैं। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. सुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि जिला न्यायालय में कोर्ट से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी व अधिकवक्ताओं को टीका लगाया जाएगा। जिला सूचना अधिकारी कार्यालय में विभाग से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ मीडियाकर्मियों को टीका लगाया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय में विभाग से जुडे अधिकारी, कर्मचारी एवं शिक्षकों को और विकास भवन में विभाग से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा।

जल्द कराएं पंजीकरण
पंजीकरण कराकर आने वाले युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। जिन लोगों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है वह अपने मोबाइल या नजदीकी लोकवाणी और सहज जनसेवा केंद्र पर पंजीकरण करवा सकते हैं। युवाओं के लिए शुरू हो रहे टीकाकरण में लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धि शत-प्रतिशत हो इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। - डॉ. भवतोष शंखधर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed