फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona vaccination

राहत: वैक्सीन के 19,500 डोज और मिले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination
जिला अस्पताल में कोरोना का टीका लगाती स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : BULANDSHAHR
राहत: वैक्सीन के 19,500 डोज और मिले
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण के दौरान शनिवार को वैक्सीन का स्टॉक समाप्त होने पर दो हजार के आसपास ही लोगों को वैक्सीन लगी। रविवार को मेरठ मेडिकल से जनपद के लिए 19,500 डोज प्राप्त हो गए। वहीं, सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित कोल्ड चेन से समस्त टीकाकरण केंद्र पर वैक्सीन को भेज दिया गया।
जनपद में कोवैक्सीन और कोविशील्ड से लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। एक अप्रैल से अधिक संख्या में लोगों के आने से जनपद में वैक्सीन समाप्त होने लगी और अभियान डगमगाने लगा। शुक्रवार को वैक्सीन न आने पर शनिवार को जनपद के 86 केंद्रोें के सापेक्ष मात्र 31 केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। इस दौरान 2311 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। वहीं, रविवार को मेरठ मेडिकल से 14 हजार कोविशील्ड और 5500 कोवैक्सीन की डोज प्राप्त होने पर वैक्सीन वाहन से जिला मुख्यालय लाकर स्टोर कर दिया गया। सोमवार को टीकाकरण से पूर्व वैक्सीन को समस्त केंद्रों पर भेज दिया गया। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. सुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि मेरठ से कोविशील्ड और कोवैक्सीन की 19 हजार 500 डोज प्राप्त हुई है। जिन्हें सभी वैक्सीनेशन केंद्रों पर भेज दिया गया है। जल्द ही और वैक्सीन आने की संभावना है।
विज्ञापन

पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने के बाद बुजुर्ग की मौत
जिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन में कोरोना संक्रमण की जांच कराने आए एक बुजुर्ग की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नगर क्षेत्र के मोतीबाग निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग में कोविड-19 से मिलते-जुलते लक्षण मिलने पर परिजनों द्वारा कोविड-19 जांच के लिए लाया गया। काफी देर बाद नंबर आने पर बुजुर्ग द्वारा एंटीजन किट से जांच कराई गई। जो पॉजिटिव आई। इसके बाद परिजन बुजुर्ग को लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे गए। जहां चिकित्सकों द्वारा बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद परिजनों ने कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुुए उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों का टेलीमेडिसीन के लिए नंबर
बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण बढ़ने पर ओपीडी बंद होने के बावजूद चिकित्सक लोगों के दर्द पर मरहम लगा रहे हैं। सामान्य बीमारी होने पर भी जिलेवासी चिकित्सकों से फोन पर ही घर बैठे संपर्क कर उपचार की सलाह ले सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण बढ़ने पर लोगों को परेशानियों से बचाने के लिए यह योजना बनाई है। प्रभारी सीएमएस डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में ओपीडी बंद होने के बाद विशेषज्ञ द्वारा टेलीमेडिसिन की सुविधा शुरू कर दी गई है।
इन नंबरों पर सरकारी अस्पताल के चिकित्सक देंगे परामर्श
डॉक्टर नंबर
बालरोग विशेषज्ञ डॉ. एमपी सिंह 9837335558
सर्जन अजीत बाबा 8077968436
फिजीशियन डॉ. चंद्रप्रकाश 8979256770
चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप 9758569630
दंत शल्यक डॉ. अमित 9837202101
ईएनटी सर्जन डॉ. अरूण 9643485694
ऑर्थो सर्जन डॉ. अमित मौर्य 8853554456
नेत्र सर्जन डॉ. प्रताप सिंह 9412564047
नेत्र सर्जन डॉ. पीके झा 7983842144
नेत्र सर्जन डॉ. मनीषा बंसल 7906162553
मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. डीपी सिंह 9990002250
चिकित्सा अधिकारी डॉ. परवेज 7817059832
हौम्योपैथ डॉ. नमिता रस्तोगी 9953597513
कोविड 19 के लिए जिला प्रशासन द्वारा जारी नंबर
पीएनटी नंबर
05732-283336
05732-283338
05732-281123
05732-282855
05732-281518
मोबाइल नंबर
09045098278
09045098303
सीएमओ कंट्रोल रूम नंबर
07839791647
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed