फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona vaccination

जिले में 10 निजी केंद्रों पर होगा टीकाकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination
जिले में 10 निजी केंद्रों पर होगा टीकाकरण
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना टीकाकरण का सोमवार से तीसरा चरण शुरू हो गया है। तीसरे चरण के तहत अब होने वाले वैक्सीनेशन के लिए जिले के 10 निजी अस्पतालों को केंद्र बनाया गया है। जहां 250 रुपये का शुल्क अदा करने पर वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी। वहीं, वैक्सीन लगवाने के लिए 45 साल से ऊपर के बीमार और 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को स्वयं पंजीकरण कराना होगा।
कोरोना टीकाकरण के तीसरे चरण के ट्रायल के दौरान 300 के सापेक्ष 161 बुजुर्ग लोगों को पहली डोज लगाई गई। इनमें दो सरकारी चिकित्सालयों में बने केंद्रों पर टीकाकरण निशुल्क किया गया, जबकि एक निजी केंद्र पर लाभार्थी को टीका लगवाने के एवज में एक डोज का 250 रुपये शुल्क लिया गया। अब 45 आयु वर्ष से अधिक उम्र के बीमार मरीज और 60 आयु वर्ष से अधिक के बुजुर्ग लोगों को टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार टीकाकरण करवाने के लिए बुजुर्गों को पहले कोविन पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए आधार कार्ड या फिर कोई पहचान पत्र लेकर पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के बाद सरकारी चिकित्सालयों में निशुल्क टीका लगाया जाएगा। जबकि, निजी अस्पताल पर बने केंद्रों पर प्रति एक डोज के 250 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

इन अस्पतालों में लगेगा टीका
कोरोना से बचाव के लिए नगर के 10 निजी अस्पतालों को शामिल किया गया है। जिनमें नगर स्थित ग्लोबल अस्पताल, शांतिद्वीप अस्पताल, ओजस आई केयर, राणा अस्पताल, अमेयश अस्पताल, लक्ष्मी अस्पताल, मिशन हेल्थ केयर, हैरिटेज अस्पताल, खुर्जा स्थित वैद्य यज्ञदत्त शर्मा आयुर्वेदिक महाविद्यालय और सिकंदराबाद स्थित नवीन अस्पताल को निजी केंद्र बनाया गया है। निजी अस्पतालों में टीकाकरण कराने पर लाभार्थी को 250 रुपये का शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में नहीं मिलेगी वैक्सीन
कोरोना से बचाव की वैक्सीन अभी बाजार में नहीं मिलेगी। फिलहाल केंद्र सरकार द्वारा निजी अस्पतालों को केंद्र बनाया गया है। अभी अस्पतालों को ही आपूर्ति की जाएगी। मेडिकल स्टोर को आपूर्ति न देने का अभी शासन द्वारा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग ही उपलब्ध कराएगा वैक्सीन
स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार निजी अस्पतालों में टीका लगवाने पर 250 रुपये की एक निश्चित धनराशि खर्च करनी पड़ेगी। 250 में 100 रुपये प्रोसेसिंग फीस के शामिल हैं। हालांकि, निजी अस्पतालों को वैक्सीन की डोज स्वास्थ्य विभाग के द्वारा ही उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए निजी अस्पताल प्रबंधन भारत सरकार के खजाने में पैसा जमा कराएंगे।

कोरोना वैक्सीन का तीसरा चरण शुरू हो गया है। वैक्सीन लगवाने के लिए निजी अस्पतालों पर बने केंद्र पर प्रत्येक लाभार्थी को 250 रुपये का शुल्क देना होगा। जिले के 10 निजी अस्पतालों को इसके लिए केंद्र बनाया गया है।
डॉ. भवतोष शंखधर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed