{"_id":"5ff7447b8ebc3e2ecf2398dc","slug":"corona-vaccination-bulandshahr-news-gbd211583668","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीनेशन : हर बूथ पर होगा अतिरिक्त बॉक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीनेशन : हर बूथ पर होगा अतिरिक्त बॉक्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैक्सीनेशन : हर बूथ पर होगा अतिरिक्त बॉक्स
बुलंदशहर। कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर जिले में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। वैक्सीन प्रत्येक बूथ पर सुरक्षित रहे इसके लिए अतिरिक्त वैक्सीन कैरियर बॉक्स की व्यवस्था की जाएगी। जिसमें आइस पैक उपलब्ध होगा। जो वैक्सीन बॉक्स का तापमान बढ़ने की आशंका पर प्रयोग में लाया जा सकेगा।
कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। जो शेष हैं उनपर युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। जिले के पहले चरण में होने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के वैक्सीनेशन के लिए 20 स्थानों पर 35 केंद्र बनाए गए हैं। जहां 74 टीम तैनात की जाएंगी। कोरोना वैक्सीन प्रत्येक बूथ पर वैक्सीन कैरियर बॉक्स में रखकर सुरक्षित पहुंचाई जाएंगी। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार वैक्सीन की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए उसका तापमान दो से आठ डिग्री तक बनाए रखना जरूरी है। वैक्सीन का तापमान सही रहे इसके लिए फुलप्रूफ व्यवस्था कराई जाएगी। प्रत्येक बूथ पर वैक्सीन को आइस पैक के बीच रखकर भेजा जाएगा। साथ ही एक अन्य बॉक्स में चार आइस पैक अतिरिक्त रखकर उपलब्ध कराए जाएंगे। टीकाकरण करने वाली टीम को अगर लगता है कि तापमान बनाए रखने के लिए वैक्सीन बॉक्स में आइस पैक बदलना जरूरी है तो वह अतिरिक्त बॉक्स में रखे आइस पैक का प्रयोग कर सकेंगे। एसीएमओ व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि वैक्सीन का तापमान बनाए रखने के लिए व्यवस्था की जाएगी। जिसके लिए सभी टीम को अवगत कराया जा चुका है। वैक्सीन आने पर अतिरिक्त आइस पैक का बॉक्स भी टीम को भेजा जाएगा।