{"_id":"61aa57263119d05a2a327855","slug":"corona-testing-bulandshahr-news-gbd230413363","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमिक्रॉन के डर से बढ़ा ग्राफ, हर दिन 2500 से अधिक की हो रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमिक्रॉन के डर से बढ़ा ग्राफ, हर दिन 2500 से अधिक की हो रही जांच
विज्ञापन
काका गर्ल्स पीजी कॉलेज में कोरोना जांच के लिए सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : SIKANDRABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओमिक्रॉन के डर से बढ़ा ग्राफ, हर दिन 2500 से अधिक की हो रही जांच
बुलंदशहर। कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। जिले में कोविड जांच की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। 10 दिन में जांच का आंकड़ा 1500 से बढ़कर 2500 तक पहुंच गया है। जिले में बाहरी राज्य और विदेशों से आने वालों की जांच के लिए नौ टीमों को जिम्मेदारी दी गई है।
शुक्रवार से गैर प्रांतों से आने वाले नगर के रोडवेज बस अड्डे पर जांच के लिए टीम भेजकर सैंपलिंग कराई गई। उधर, सीएमओ ने सभी सीएचसी/पीएचसी प्रभारियों को जांच की संख्या बढ़ाने के साथ बाहरी राज्य या विदेश से आने वालों पर निगरानी करने के साथ जांच कराने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल विभाग फोकस सैंपलिंग पर अधिक ध्यान दे रहा है और अधिक से अधिक शैक्षणिक संस्थानों में सैंपलिंग कर जांच कर रहा है।
10 नवंबर के बाद जिले में नहीं मिला नया केस
जिले में 10 नवंबर के बाद किसी भी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। जिले में कोरोना संक्रमण के कुल केस 20,218 मिल चुके हैं। इसमें 243 लोगों की मौत और 19975 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
पिछले 10 दिनों में कोविड जांच के आंकड़े
दिन जांच की संख्या
23 नवंबर 1588
24 नवंबर 1261
25 नवंबर 1584
26 नवंबर 1764
27 नवंबर 1592
28 नवंबर 1125
29 नवंबर 1225
30 नवंबर 1779
01 दिसंबर 2206
02 दिसंबर 2463
03 दिसंबर 2498
कोरोना के नए स्वरूप को लेकर फोकस सैंपलिंग कराई जा रही है। बाहर से आने वाले लोगों की जांच के लिए नौ टीमों को जिम्मेदारी दी गई है। पिछले माह में विदेश से करीब 100 लोग जनपद आए। उन सभी का सैंपल लेकर जांच की गई।
- डॉ. अश्वनी भंडारी, एसीएमओ/नोडल अधिकारी
आज से संविदा कर्मी रहेंगे हड़ताल पर
बुलंदशहर। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत संविदा कर्मी और चिकित्सक शनिवार से अनिश्चिकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। संविदा कर्मियों के हड़ताल पर जाने से टीकाकरण के साथ स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो जाएगी। वहीं, शुक्रवार को उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने अन्य संगठनों से हड़ताल में सहयोग देने के लिए पत्र सौंपा। उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की बुलंदशहर शाखा के जिलाध्यक्ष डॉ. कमलेंद्र भारद्वाज ने बताया कि शनिवार से जिले में संविदा पर तैनात सभी चिकित्सक, एएनएम, स्टाफ नर्स समेत अन्य कर्मी हड़ताल पर रहेंगे। संविदा कर्मियों के हड़ताल के कारण टीकाकरण प्रभावित हो सकता है।
स्थाई कर्मियों से लेंगेे मदद
संविदा कर्मियों ने पिछले दिनों काफी सहयोग दिया। हड़ताल पर जाने से व्यवस्थाएं तो बिगड़ेंगी। फिर भी स्थाई कर्मियों से हर संभव सुविधाएं देने का प्रयास किया जाएगा।
- डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ