{"_id":"606df1788ebc3e8d033461b5","slug":"corona-spread-bulandshahr-news-gbd2167762169","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला प्रदर्शनी में अब नहीं आयोजित होंगे कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला प्रदर्शनी में अब नहीं आयोजित होंगे कार्यक्रम
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण का साया जिला प्रदर्शनी पर भारी पड़ने लगा है। जनपद में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर अब जिला प्रशासन ने सभी कार्यक्रम को रद कर दिया है। वहीं, 11 अप्रैल को होने वाले समापन को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी का 12 मार्च को शुभारंभ हुआ था। पूर्ण रूप से प्रदर्शनी न लगने पर शुरू में लोगों की भीड़ कम रही। धीरे-धीरे लोगों की भीड़ बढ़ने लगी तो प्रदेश में कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा। जिसके बाद जिला प्रशासन द्वारा 21 मार्च को बॉलीवुड नाइट में भारी भीड़ होने के बाद तीन अन्य बॉलीवुड नाइट को रद्द कर दिया गया। वहीं, एक अप्रैल से जनपद में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने पर पहले पांच अप्रैल को होने वाला मुशायरा रद्द किया गया अब सात अप्रैल से 11 अप्रैल तक होने वाले सभी छोटे-बड़े कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। नगर मजिस्ट्रेट एवं प्रमुख मंत्री जगदंबा सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर एहतियात देखते हुए जिला प्रदर्शनी में होने वाले सभी छोटे-बड़े कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। कार्यक्रम रद्द किए जाने के बारे में संबंधित आयोजकों को अवगत करा दिया गया है।