फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona

24 घंटे में 45 लोग मिले संक्रमित, 32 हुए स्वस्थ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
corona
24 घंटे में 45 लोग मिले संक्रमित, 32 हुए स्वस्थ
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में कोरोना संक्रमित लोगों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि संक्रमित मिलने के साथ-साथ लोग स्वस्थ भी हो रहे हैं। रविवार को 45 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें 18 महिलाएं भी शामिल हैं। जबकि 32 लोग स्वस्थ हुए हैं।
इसके बाद जिले में एक्टिव केसों की संख्या 318 हो गई है। नए संक्रमित में 44 लोगों की आरटीपीसीआर से और एक व्यक्ति की एंटीजन किट से जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि रविवार को अनूपशहर में आठ, सिकंदराबाद व स्याना में छह-छह, डिबाई व खुर्जा में पांच-पांच, बुलंदशहर में चार, दानपुर में तीन, शिकारपुर में दो और अरनियां, बीबीनगर, गुलावठी, जहांगीराबाद, पहासू व ऊंचागांव क्षेत्र निवासी एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

1993 किशोरों ने लगवाया टीका
बुलंदशहर। जिले में कोरोना से बचाव के लिए चल रहा टीकाकरण का ग्राफ बढ़ने पर अब लक्ष्य के नजदीक पहुंचने लगा है। रविवार को 259 सत्र के तहत 1993 किशोर समेत 22672 लोगों को टीका लगाया गया। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार जिले में अब तक 27,29,074 लोगों को पहला, 17,13,404 लोगों को दूसरा और 28,056 लोगों को बूस्टर टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने में विभाग की टीमें जुटी हुई है। प्रयास है कि जल्द से जल्द लक्ष्य को पूर्ण कर लिया जाए। रविवार को जिले के 81 केंद्रों पर 259 सत्र का आयोजन हुआ। इस दौरान 15 से 17 आयु वर्ग के 717 किशोरों को पहला तो 1276 किशोरों को कोरोना से बचाव का दूसरा टीका लगाया गया। 18 से अधिक उम्र के 6564 लोगों को पहला और 13644 लोगों को दूसरा टीका लगाया गया। जबकि 471 लोगों को तीसरा यानी बूस्टर टीका लगाया गया। कुल 22672 लोगों को टीका लगाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed