फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona

सात बच्चों समेत 202 लोगों में हुई कोरोना संक्रमण की पुष्टि

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
corona
सात बच्चों समेत 202 लोगों में हुई कोरोना संक्रमण की पुष्टि
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में अभी भी कोरोना संक्रमण के मामले दो सौ से अधिक आ रहे हैं। जिससे एक्टिव केस की संख्या एक हजार से अधिक बनी हुई है। रविवार को सात बच्चों समेत 202 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। साथ ही 149 लोग स्वस्थ हुए। इसके बाद जिले में एक्टिव केस की संख्या अब 1,521 हो गई है।

लोग कोविड-19 गाइड लाइन का उल्लंघन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। रविवार को जिले में 187 लोगों की आरटीपीसीआर लैब से और 15 लोगों की रैपिड एंटीजन किट से जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई। एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि बुलंदशहर में 64, खुर्जा में 35, सिकंदराबाद में 21, डिबाई में 12, बीबीनगर में 10, गुलावठी में नौ, दानपुर में आठ, अनूपशहर में छह, स्याना व ऊंचागांव में पांच-पांच, लखावटी में चार, जहांगीराबाद में दो और अगौता, अरनियां व पहासू निवासी एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed