फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona

कोरोना : फिर खोले जाएंगे कोविड अस्पताल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
corona
कोरोना : फिर खोले जाएंगे कोविड अस्पताल
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगी है। नए मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। इसके साथ ही प्रशासन भी सतर्क हो गया है। आपात स्थिति की संभावना को देखते हुए जिले में बंद हो चुके कोविड अस्पताल फिर से खोले जाएंगे। वहीं, कोविड अस्पताल के कर्मियों को भी सतर्क कर दिया गया है। उन्हें कभी भी बुलाया जा सकता है।

एसीएमओ डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि कोरोना संक्रमण मरीजों का उपचार करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पहली और दूसरी लहर के दौरान दो एल-1 अस्पताल और एक एल-2 अस्पताल खोला गया था। संक्रमण कम होने पर धीरे-धीरे कोविड-19 अस्पतालों का संचालन बंद कर दिया गया। वर्तमान में मरीज मिलने पर होम आइसोलेशन या बाहरी जनपदों के कोविड-19 अस्पताल में रेफर कर दिया जाता है। कोरोना संक्रमण का खतरा एक बार फिर से बढ़ने पर विभाग सतर्क हो गया है। विभागीय अफसरों के अनुसार पिछले छह दिन में चार जनवरी तक 29 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। शासन के निर्देश पर जांच की संख्या बढ़ाने के साथ दूर-दराज से घर आने वालों की कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed