फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona

कोविड हेल्प डेस्क खाली, सैनिटाइजेशन भी नहीं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
corona
कोविड हेल्प डेस्क खाली, सैनिटाइजेशन भी नहीं
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसके बाद भी सरकारी विभागों में कोविड हेल्प डेस्क सक्रिय नहीं है। आम लोगों की तो बात ही छोड़ दें, डीएम और एसएसपी कार्यालय में भी लापरवाही बरती जा रही है। हेल्प डेस्क के साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन की व्यवस्था भी नहीं है।
जिलाधिकारी कार्यालय : हेल्प डेस्क का बैनर मिला
जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अपनी फरियाद लेकर आते हैं। इसके बाद भी यहां कोविड हेल्प डेस्क नहीं मिली। डीएम कार्यालय के बाहर कोविड हेल्प डेस्क का सिर्फ बैनर लगा मिला, लेकिन यहां आने वाले फरियादियों को संक्रमण फैलने से रोकने की जानकारी देने वाला कोई नहीं था।
विज्ञापन

एसएसपी कार्यालय : हेल्प डेस्क से कर्मी गायब
एसएसपी कार्यालय के गेट पर कोविड हेल्प डेस्क है लेकिन तैनात कर्मी डेस्क से गायब रहता है। बुधवार को कर्मी तैनात नहीं मिला। ऐसे में फरियादी बिना थर्मल स्क्रीनिंग के आते-जाते रहे। तो अन्य कार्यालयों में आटोमेटिक सैनिटाइज मशीन खाली मिली। फरियादी के साथ-साथ पुलिस कर्मी भी बिना मास्क के घूमते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास भवन : नहीं हो रहा सैनिटाइजेशन
विकास भवन के मुख्य द्वारा पर पहली और दूसरी लहर के दौरान कोविड हेल्प डेस्क बनाई गई थी। दूसरी लहर थमने के बाद कोविड हेल्प डेस्क की जगह एक काउंटर खोल दिया गया। इसके बाद से लोग बे-रोकटोक आते-जाते दिखाई पड़ रहे थे। लोगों की न तो थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही थी और न ही सैनिटाइजेशन की व्यवस्था थी।
डीआईओएस कार्यालय : नहीं बनी कोविड हेल्प डेस्क
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर प्रतिदिन दूर-दराज से शिक्षकों के साथ-साथ शिकायतकर्ताओं का आना-जाना लगा रहता है। जनपद समेत प्रदेशभर में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं लेकिन कार्यालय पर अभी तक कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोविड हेल्प डेस्क तक नहीं बनाई गई है।
बीडीए : सैनिटाइजर की व्यवस्था नहीं
बुलंदशहर विकास प्राधिकरण पर कोरोना से बचाव को लेकर कोई तैयारी नहीं की गई है। सिर्फ बैनर कोविड हेल्प डेस्क का प्रचार-प्रसार कर रहा है। बुधवार को कार्यालय में तैनात कर्मियों ने बताया कि बारिश के कारण सैनिटाइजर नहीं आया है। कार्यालय में लोग बिना मास्क लगाए आते-जाते रहे।
एआरटीओ कार्यालय : बिना मास्क मिले लोग
एआरटीओ कार्यालय पर प्रतिदिन ड्राइविंग लाइसेंस के साथ अन्य कार्यों को लेकर लोगों की भीड़ लगी रहती है। बुधवार को लाइसेंस के लिए आए आवेदक बिना मास्क के कक्ष के बाहर बैठे रहे। कुछ कर्मी भी बिना मास्क के कार्य करते देखे गए।

कोरोना की तीसरी लहर से लेकर बचाव के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। हर व्यक्ति कोविड से बचाव के उपाय अपनाए। सभी जगह कोविड हेल्प डेस्क बनाने के निर्देश दिए हैं। जहां पर अव्यवस्था है, वहां जांच की जाएगा। - सीपी सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed