फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona

ओमिक्रॉन : बेड, ऑक्सीजन और आईसीयू रखें तैयार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
corona
ओमिक्रॉन : बेड, ऑक्सीजन और आईसीयू रखें तैयार
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन को लेकर जिले के स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने सभी कोविड अस्पताल संचालकों के प्रभारियों को तैयारियां पूर्ण रखने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों में कोविड अस्पताल में स्थापित संसाधन ऑक्सीजन प्लांट और ऑक्सीजन कन्संट्रेटर को क्रियाशील रखने, स्टाफ की तैनाती, बेड और आईसीयू तैयार रखने आदि के लिए कहा गया है। इसके अलावा सभी ब्लॉक स्तर पर रैपिड रिस्पांस टीम सक्रिय करने, पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से सोशल डिस्टेंस का पालन कराने, सैनिटाइजर तथा मास्क प्रयोग करने के प्रति जागरूक करने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि विदेशों से आने वाले सभी यात्रियों का कोविड टेस्ट कराते हुए सात दिन तक होम आईसोलेट करने, अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में दवा किट की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
इनको बनाया गया है कोविड अस्पताल
खुर्जा जटिया चिकित्सालय, संयुक्त चिकित्सालय सिकंदराबाद, 100 बेड राजकीय चिकित्सालय डिबाई और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारपुर व स्याना को कोविड अस्पताल बनाया गया है। इन अस्पतालों में आईसोलेशन, एचडीयू, वेंटिलेटर, एनआईसीयू और पीआईसीयू की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

ऑक्सीजन की नहीं होगी कमी, 14 ऑक्सीजन प्लांट तैयार
जिले के 10 स्थानों पर 14 ऑक्सीजन प्लांट तैयार किए गए हैं। इनमें सबसे बड़ा 1000 एलपीएम क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट जिला अस्पताल परिसर में लगाया गया है। इसके अलावा जिला महिला अस्पताल, संयुक्त चिकित्सालय सिकंदराबाद, वीआईआईटी, जटिया चिकित्सालय खुर्जा, डिबाई 100 बेड राजकीय चिकित्सालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अगौता, स्याना, शिकारपुर, गुलावठी आदि केंद्र पर ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पतालों को किया गया सक्रिय
किसी भी स्थिति से निपटने के लिए कोविड अस्पतालों को सक्रिय कर दिया गया है। यदि संक्रमण के मामले मिलते हैं तो तत्काल उपचार दिलवाया जाएगा।
- डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed