फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona

अब निजी अस्पतालों में होगी फोकस सैंपलिंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
corona
गांधीबाल निकेतन स्कूल में कोविड की जांच करता स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : BULANDSHAHR
अब निजी अस्पतालों में होगी फोकस सैंपलिंग
विज्ञापन

बुलंदशहर। दक्षिण अफ्रीका समेत 13 देशों में कोरोना संक्रमण के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। कोरोना संक्रमितों की तलाश के लिए कॉलेजों के बाद अब निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम में फोकस सैंपलिंग की जाएगी। शासन से छह दिसंबर तक सैंपलिंग किये जाने के निर्देश मिलने पर विभाग ने शनिवार को स्कूल, कॉलेज समेत निजी अस्पतालों में टीम भेजकर जांच कराई।
प्रदेश सरकार की ओर से कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन को लेकर जारी किए गए अलर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। शनिवार को नगर के गांधी बाल निकेतन कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं और स्टाफ समेत करीब सौ जांच की गई है। सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव मिली है। इसके बाद धरपा में स्वास्थ्य कर्मियों की जांच की गई।
विज्ञापन

अस्पतालों में कोरोना फैलने का अंदेशा ज्यादा
एसीएमओ डॉ. एके भंडारी ने बताया कि कोरोना के लक्षण सामान्य फ्लू जैसे ही होते हैं। मरीज मेडिकल स्टोर से बुखार, सर्दी, जुकाम, सीने में जकड़न आदि की दवाएं खरीद लेते हैं। हालत गंभीर होने पर वे अस्पताल पहुंचते हैं। फ्रंटलाइन वर्कर होने की वजह से सबसे पहले संदिग्ध संक्रमित के संपर्क में अस्पताल के कर्मचारी, चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ रहता है, इसलिए अस्पताल में मौजूद संदिग्ध मरीजों की भी जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी, पीएचसी के लिए निर्देश जारी
विदेश से आने वाले यात्रियों की निगरानी के लिए सीएमओ कार्यालय से सभी सीएचसी, पीएचसी को दिशानिर्देश जारी कर दिए। चिकित्सालय में कोई अंतरराष्ट्रीय यात्री, देश के संवेदनशील राज्यों से आने वाले यात्रियों में कोरोना के लक्षण हैं तो उनकी आरटीपीसीआर जांच होगी। साथ ही, विभाग की मेल आईडी पर यात्री के संबंध में पूरी जानकारी देने को कहा गया है।

यात्रियों की जांच के लिए गाइडलाइन
- सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग, लक्षण मिलने पर आरटीपीसीआर जांच होगी।
- विदेश से आने वाले यात्रियों को आठ दिन तक आइसोलेशन में रखा जाएगा।
- टोल प्लाजा, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डों पर अतिसंवेदनशील राज्यों से आने वालों की जांच होगी।
- कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन की रोकथाम के लिए शासनादेश का अनुपालन करना होगा।
- विदेश से आने के बाद संक्रमित मिले व्यक्ति के सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग की जाएगी।
अस्पतालों में छह दिसंबर तक होगी सैंपलिंग
अब छह दिसंबर तक निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम में सैंपलिंग किए जाने के निर्देश शासन की ओर से मिले हैं। केमिस्ट, नर्सिंग होम, निजी अस्पताल और फिर सरकारी अस्पताल के स्टाफ, नर्सिंग स्टाफ आदि के सैंपलिंग की तैयारी कर ली गई है। छह दिसंबर तक टीमें अस्पतालों में पहुंचकर सैंपलिंग करेंगी।
- डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed