{"_id":"6123e1898ebc3e79a76f4a4d","slug":"corona-bulandshahr-news-gbd2246135181","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ दिन बाद एक महिला समेत दो लोगों में हुए संक्रमण की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ दिन बाद एक महिला समेत दो लोगों में हुए संक्रमण की पुष्टि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ दिन बाद एक महिला समेत दो लोगों में हुए संक्रमण की पुष्टि
बुलंदशहर। आठ दिन बाद जिले में एक महिला समेत दो लोगों के संक्रमित मिलने पर जनपद एक बार फिर कोरोना मुक्त होते-होते रह गया। रविवार को मात्र एक व्यक्ति संक्रमित था जो स्वस्थ्य होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं, अब दानपुर क्षेत्र में एक ही परिवार के दो सदस्यों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने पर जनपद के कोरोना मुक्त होने के लिए अब आठ दिन तक इंतजार करना पड़ेगा। इससे पूर्व जनपद दो बार अंतिम दिन संक्रमित मिलने पर कोरोना मुक्त होते-होते रह गया।
एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव का कहना है कि जनपद में कोरोना संक्रमण के एक-दो केस सामने आ रहे हैं। अगस्त माह में मात्र पांच दिन में छह संक्रमित सामने आए हैं। सोमवार को दानपुर निवासी एक महिला समेत दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई तो सक्रिय चल रहा व्यक्ति स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। नए केस मिलने पर अब दो केस एक्टिव रहने से जिला अभी कोरोना मुक्त शहर से बाहर है।
पहली लहर का आंकड़ा
कुल संक्रमित - 6,325
कुल स्वस्थ्य - 6,202
कुल मौत - 94
नोट: पहली लहर के आंकड़े 31 मार्च 2021 तक के है।
दूसरी लहर का आंकड़ा
कुल संक्रमित - 13,880
कुल स्वस्थ्य - 13,759
कुल मौत - 148
नोट: यह आंकड़े 23 अगस्त 2021 तक के है।
अगस्त माह में इन दिनों मिले संक्रमित
दिन/तारीख संक्रमित एक्टिव
05 अगस्त 01 01
07 अगस्त 01 02
14 अगस्त 01 03
15 अगस्त 01 02
23 अगस्त 02 02
अगस्त माह में दो बार कोरोना मुक्त होते-होते रहा जिला, बरतें सतर्कता
सर्विलांस टीम में शामिल डॉ. गौतम लाल ने बताया कि काफी समय से जिला कोरोना संक्रमण की दौड़ से हर बार एक-दो केस की वजह से पीछे रह जा रहा है। अबकि, बार भी ऐसा ही हुआ। अगस्त माह की बात करें तो यह तीसरा मौका था जब जनपद कोरोेना मुक्त होते-होते अंतिम दिन में संक्रमित मिलने से वंचित रह गया। अगर लोग सावधानी बरतें तो जनपद संक्रमण से जंग जीत सकता है। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करें। मास्क जरूर पहनें और सामाजिक दूरी अपनाएं।