फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona

सक्रिय मरीज 600 से कम, कोरोना कर्फ्यू हटने का रास्ता साफ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
corona
सक्रिय मरीज 600 से कम, कोरोना कर्फ्यू हटने का रास्ता साफ
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना मरीजों का आंकड़ा जिले में अब 600 से कम हो गया है। शुक्रवार को जिले में कुल 24 लोगों को संक्रमण की पुष्टि हुई, वहीं107 लोग ठीक हो गए। शासन की गाइडलाइन के मुताबिक 600 से कम सक्रिय केस होने पर डीएम कोरोना कर्फ्यू हटा सकते हैं। अभी शनिवार-रविवार की बंदी रहेगी। ऐसे में सोमवार से जिला अनलॉक होने का रास्ता साफ हो गया है। । वहीं, प्रशासन ने शासन के निर्देशानुसार बाजार खुलने की बात कही है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मार्च 2020 से 4 जून 2021 तक मिले कुल 19801 मरीजों में से 19043 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में 221 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। एसीएमओे/नोडल अधिकारी डा. रोहताश यादव ने बताया कि शुक्रवार को बुलंदशहर में दो, सिकंदराबाद में चार, बीबीनगर में तीन, अनूपशहर, खुर्जा और डिबाई में दो-दो और अन्य क्षेत्रों में एक-एक संक्रमित की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

10 गांवों से 240 लोगों के लिए सैंपल
जिले में संक्रमण का पता लगाने के लिए सीरो सर्वे शुरू किया गया है। जिसके तहत जिले के 10 गांवों से कुल 240 लोगों के सैंपल लेकर मेरठ मेडिकल कालेज में जांच के लिए भेजे हैं। एसीएमओ डॉ. रोहताश यादव के मुताबिक शनिवार को भी कुल 240 लोगों के सैंपल लिए जाएंगे, जबकि रविवार को 264 लोगों के सैंपल लेकर मेरठ मेडिकल में जांच के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर लेंगे फैसला
शनिवार और रविवार को शासन के निर्देशानुसार कोरोना कर्फ्यू रहेगा। सोमवार से बाजार खोलने का निर्णय शासन के निर्देशानुसार लिया जाएगा। - रवींद्र कुमार, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed