{"_id":"607f10218ebc3e59281ad9cb","slug":"corona-bulandshahr-news-gbd2175013188","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन नए कोविड अस्पताल बनेंगे, दोगुने होंगे ऑक्सीजन वाले बेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन नए कोविड अस्पताल बनेंगे, दोगुने होंगे ऑक्सीजन वाले बेड
विज्ञापन
जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए लाइन में लगे लोग।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन नए कोविड अस्पताल बनेंगे, दोगुने होंगे ऑक्सीजन वाले बेड
बुलंदशहर। जिले में संक्रमण की रफ्तार बढ़ने पर कोविड अस्पतालों के साथ बेड की संख्या दोगुना करने की अफसरों ने तैयारी कर ली है। वहीं, ऑक्सीजन वाले बेड की भी संख्या बढ़ाई जाएगी। फिलहाल जनपद के पांच अस्पतालों में अभी तक 880 बेड की व्यवस्था है। जिसमें 281 बेड पर ऑक्सीजन की व्यवस्था है, साथ ही 25 वेंटिलेटर हैं। इसके अलावा एल-2 अस्पताल में भर्ती होने के बाद जरुरत पड़ने पर संबंधित को रेमडेसिविर का इंजेक्शन लगाया जाएगा।
गत वर्ष कोरोना संक्रमण शुरू होने पर जनपद में आशंकितों को क्वारंटीन करने के लिए नगर समेत समस्त तहसील के सरकारी भवनों को सेंटर बनाया गया था। साथ ही संक्रमित के उपचार के लिए दो एल-1 अस्पताल और एक एल-2 अस्पताल बनाया गया। संक्रमित की संख्या कम होने पर अक्तूबर माह में कोविड-19 अस्पतालों को बंद कर होम आइसोलेशन करना शुरू कर दिया गया। वहीं, अप्रैल माह से संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने पर सभी कोविड-19 अस्पताल सक्रिय कर उपचार शुरू कर दिया गया। स्वास्थ्य अफसराें के अनुसार जनपद में अभी बेड, दवाई और ऑक्सीजन आदि की किसी भी प्रकार को कोई कमी नहीं है। साथ ही जनपद भर से अभी कोई इस तरह की शिकायत भी नहीं आई है। भविष्य में मरीजों के बढ़ने की संभावना को देखते हुए अस्पतालों की संख्या बढ़ाने के साथ जनरल बेड और ऑक्सीजन बेड की संख्या बढ़ाने के इंतजाम किए जा रहे हैं।
अभी तक यह अस्पताल हैं सक्रिय
अस्पताल का नाम बेड क्षमता
संयुक्त चिकित्सालय खुर्जा (एल-2) 100 बेड
वीआइआइटी बुलंदशहर (एल-1) 500 बेड
नवीन हॉस्पिटल सिकंदराबाद 90 बेड
लक्ष्मी हॉस्पिटल बुलंदशहर 90 बेड
जिला कारागार जेल हॉस्पिटल 100 बेड (केवल कैदियों के लिए)
सोमवार तक 159 मरीज हुए भर्ती
जनपद में अब तक 8436 कुल संक्रमित मिल चुके हैं। जिसमें 6633 ठीक हो चुके हैं और 96 की मौत हो चुकी है। शेष 1707 का उपचार चल रहा है। सर्विलांस टीम में शामिल डॉ. सचिन भाटी ने बताया कि जनपद के कोविड अस्पतालों में सोमवार तक 125 संक्रमित जनरल बेड पर भर्ती रहे और 34 संक्रमित आईसीयू में भर्ती हुए हैं।
विज्ञापन
जल्द और बनेंगे नए कोविड अस्पताल
एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि पांच अस्पताल वर्तमान में सक्रिय है। जिसमें एक कैदी/बंदियों के लिए आरक्षित है। शेष में दो सरकारी और दो निजी अस्पताल है। जल्द ही तीन से अधिक संख्या में नए कोविड-19 अस्पताल बनाए जाएंगे। जिससे भविष्य में किसी भी स्थिति से संभला जा सके।
जनपद के कोविड अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं है और बेड भी खाली है। एल-2 खुर्जा में भर्ती होने वाले संक्रमित को जरूरत पड़ती है तो रेमडेसिविर इंजेक्शन की व्यवस्था की जाएगी। - डॉ. भवतोष शंखधर, सीएमओ
सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों का टेलीमेडिसीन के लिए नंबर
डॉक्टर नंबर
बालरोग विशेषज्ञ डॉ. एमपी सिंह 9837335558
सर्जन अजीत बाबा 8077968436
फिजीशियन डॉ. चंद्रप्रकाश 8979256770
चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप 9758569630
दंत शल्यक डॉ. अमित 9837202101
ईएनटी सर्जन डॉ. अरूण 9643485694
ऑर्थो सर्जन डॉ. अमित मौर्य 8853554456
नेत्र सर्जन डॉ. प्रताप सिंह 9412564047
नेत्र सर्जन डॉ. पीके झा 7983842144
नेत्र सर्जन डॉ. मनीषा बंसल 7906162553
मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. डीपी सिंह 9990002250
चिकित्सा अधिकारी डॉ. परवेज 7817059832
हौम्योपैथ डॉ. नमिता रस्तोगी 9953597513
कोविड 19 के लिए जिला प्रशासन द्वारा जारी नंबर
पीएनटी नंबर
05732-283336
05732-283338
05732-281123
05732-282855
05732-281518
मोबाइल नंबर
09045098278
09045098303
सीएमओ कंट्रोल रूम नंबर
07839791647