फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona

संक्रमण का रिकॉर्ड टूटा, एक दिन में मिले 241 मरीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
corona
संक्रमण का रिकॉर्ड टूटा, एक दिन में मिले 241 मरीज
विज्ञापन

बुलंदशहर। दूसरी लहर में संक्रमण के हालात भयावह हो गए हैं। मंगलवार से प्रतिदिन संक्रमित की संख्या बढ़ती जा रही है। इसके बावजूद लोगों की लापरवाही कम नहीं हो रही है। बृहस्पतिवार को पहली बार 241 संक्रमित मिलने से पुराने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं। वहीं, 37 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जनपद में अब कुल संक्रमितों की संख्या 7273 हो गई हैं। इनमें से 6389 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 96 लोगों की मौत हो गई है। शेष 788 मरीजों का उपचार चल रहा है। वहीं, दूसरी ओर 88 केंद्रों पर 5647 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।

बृहस्पतिवार को एक सीओ आठ पुलिसकर्मी, दो बंदी और तीन स्वास्थ्य कर्मियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। एसीएमओ डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि नगर क्षेत्र में सर्वाधिक 97 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। सिकंदराबाद में 27, स्याना में 20, खुर्जा में 18, डिबाई में 14 और जहांगीराबाद व अनूपशहर क्षेत्र में 13-13 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके अलावा शिकारपुर में नौ, पहासू में पांच, ऊंचागांव, लखावटी व बीबीनगर में तीन-तीन, औरंगाबाद व अरनियां में तीन-तीन, जिला कारागार व दानपुर में दो-दो और खानपुर, गुलावठी व नरौरा में एक-एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बताया कि संक्रमण से बचाव के लिए कोविड-19 गाइड लाइन का पालन जरूर करें। जो भी बाहरी जनपदों से आए है वो घर पहुंचने से पूर्व कोरोना जांच अवश्य कराएं। वहीं, अनूपशहर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद नगर पालिका कार्यालय को शुक्रवार व शनिवार के लिये बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed