फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona

अनूपशहर विधायक सहित 89 लोग मिले कोरोना संक्रमित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
corona
अनूपशहर विधायक सहित 89 लोग मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में सोमवार को अनूपशहर के विधायक संजय शर्मा और तीन स्वास्थ्य कर्मी सहित 89 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से तीन स्वास्थ्यकर्मी और दो पुलिसकर्मी वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 6,788 हो गई है। इनमें से 6,283 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 95 लोगों की मौत हो गई है। शेष 410 मरीजों का उपचार चल रहा है।
जिले में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके बावजूद भीड़ वाले क्षेत्रों में भी लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में कोरोना से बचाव के लिए दोनों डोज लगवा चुके तीन स्वास्थ्यकर्मी और दो पुलिसकर्मी भी कोरोना संक्रमित निकले। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि जिला कारागार में बंद पांच बंदी, नगर क्षेत्र के कैलाशपुरी में आठ, कोठियात व डीएम कॉलोनी में तीन-तीन, राधानगर, टांडा व टीचर्स कॉलोनी में दो-दो, नजीमपुरा भूड़, शांतिनगर, कमांड हाउस, पुलिस लाइन, देवीपुरा, शांतिनिकेतन, पटेल नगर, गंगानगर, रोडवेज अड्डा और हीरापुर निवासी एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सिकंदराबाद क्षेत्र में 20, शिकारपुर में 10, पहासू व खुर्जा में पांच-पांच, लखावटी व दानपुर में तीन-तीन, औरंगाबाद, अनूपशहर व बीबीनगर में दो-दो और स्याना व जहांगीराबाद क्षेत्र निवासी एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

94 केंद्रों पर 8,541 ने लगवाया टीका
बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही टीकाकरण केंद्रों पर टीका लगवाने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। सोमवार को लक्ष्य से अधिक टीकाकरण हुआ। टीका उत्सव के दौरान सोमवार को सभी टीकाकरण केंद्रों पर सुबह से ही टीका लगवाने वालों की भीड़ लगी रही। नोडल अधिकारी ने बताया कि टीकाकरण केंद्रों पर लोगों की संख्या बढ़ रही है। सोमवार को 94 केंद्राें पर 8,541 लोगों को टीका लगाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed