फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona

बीते साल आज के दिन था जनता कर्फ्यू, इस साल वैक्सीन से राहत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
corona
बीते साल आज के दिन था जनता कर्फ्यू, इस साल वैक्सीन से राहत
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण को लेकर गत वर्ष 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगाया गया था। इस दौरान लोग घरों में कैद रहे। लोगों में कोरोना के प्रति काफी डर था। इस साल वैक्सीन आ जाने से संक्रमण के बावजूद लोगों को राहत की उम्मीद है।
जनता कर्फ्यू के दिन लोगों ने कोरोना योद्धाओं का आभार जताने के लिए ताली-थाली बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया था। पूरे दिन सड़कें सुनसान नजर आईं और शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर घरों की छत, बालकनी और गेट पर परिवार संग खड़े नजर आए। धीरे-धीरे समय बीतता गया तो परिस्थिति भी बदलती चली गई। पहले लॉकडाउन फिर अनलॉक लागू किया गया। उसके बाद ढील मिलती गई। अब राहत की आस है।
विज्ञापन

देश में पहली बार जनता कर्फ्यू लागू हुआ जिसे सुनकर उत्साहित थे कि एक दिन में कोरोना से बचाव हो जाएगा, लेकिन वो ट्रेलर निकला। बाद में लॉकडाउन लागू होने पर व्यवस्था बिगड़ती चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनीष चौधरी
जनता कर्फ्यू लागू होने पर पूरे दिन पालन किया। घर के सभी सदस्य घर के अंदर ही रहे और निर्धारित समय पर कोरोना योद्धाओं का उत्साहवर्धन किया।
- रिजवान
पहले कोरोना से डर था कि कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन कब आएगी और कैसे इस पर काबू पाया जाएगा। देश के वैज्ञानिकों ने समय से वैक्सीन बनाकर इतिहास रचा है।

- दिप्ती यादव
कोरोना काल के दौरान शुरू में जिंदगी थम सी गई थी। डर था कि परिवार के किसी सदस्य को संक्रमण अपनी चपेट में न ले ले। कोरोना गाइडलाइन का पालन किया। जनता कर्फ्यू के दिन भी सभी लोग एक साथ रहे।
- अंजली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed