{"_id":"605789e68ebc3e8c955c1094","slug":"corona-bulandshahr-news-gbd215832840","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता कर्फ्यू की याद दिलाएंगे 80 बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता कर्फ्यू की याद दिलाएंगे 80 बच्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता कर्फ्यू की याद दिलाएंगे 80 बच्चे
बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण को लेकर गत वर्ष प्रधानमंत्री द्वारा 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की अपील की थी, जिसका लोगों ने शाम में थाली-ताली आदि बजाकर समर्थन किया। इस दिन जनपद में 80 बच्चों का जन्म हुआ, जिसमें 45 बालक और 35 बालिकाएं थीं। एक वर्ष बाद जनता कर्फ्यू के दिन जन्मे बच्चे आज यानी 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की याद दिलाएंगे।
चीन के बाद देशभर में फैले कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सर्वप्रथम 22 मार्च 2020 को जनता कर्फ्यू घोषित किया और स्वयं जनता से इस कर्फ्यू का पालन करने की अपील की। 22 मार्च को सब कुछ ठहर सा गया और लोग सुबह से शाम तक घरों में कैद रहे। हर कोई इस बीमारी को लेकर सहमा रहा और खुशी-खुशी जनता कर्फ्यू का पालन किया। इस बीच 80 परिवारों में नन्ही किलकारी ने दस्तक दी तो उन्हें अस्पताल तक लाने में कोई नहीं रोक सका।
कोरोना वारियर्स के सम्मान में बजाई थी ताली-थाली
जनता कर्फ्यू के दिन प्रधानमंत्री द्वारा दिन में केवल शाम को घर के दरवाजे पर निकलकर ताली, थाली, घंटा और शंख आदि बजाने की अपील की थी। कोरोना वारियर्स के सम्मान में बजाई गई तालियां-थालियां और शंख आदि की ध्वनि इसकी याद ताउम्र दिलाती रहेगी।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण रोकने के लिए गत वर्ष आज के दिन जनता कर्फ्यू लगाया गया था। गत वर्ष जनता कर्फ्यू पर जनपद में 80 बच्चों का जन्म हुआ था। सभी सकुशल हैं। किसी को जनता कर्फ्यू याद रहे या न रहे लेकिन उक्त बच्चों के परिवार को हमेशा जन्मदिन पर इसकी याद दिलाता रहेगा।
- डॉ. रोहताश यादव, नोडल अधिकारी/एसीएमओ