फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona

जिले में घटा कोरोना संक्रमण, 96.9 फीसदी हुआ रिकवरी रेट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
corona
जिले में घटा कोरोना संक्रमण, 96.9 फीसदी हुआ रिकवरी रेट
विज्ञापन

बुलंदशहर। वर्ष 2021 का पहला माह कोरोना महामारी में राहत देने वाला साबित होता नजर आ रहा है। गत माह में जहां नए संक्रमित मिलने की संख्या कम हुई है तो वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या में गिरावट आई है। जिससे जिले का रिकवरी रेट 96.9 फीसदी पहुंच गया है। सोमवार तक जिले में 6116 मरीजों में से 5931 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, सिर्फ 93 सक्रिय मरीज हैं। वहीं, 92 लोगों की मौत हो चुकी है।
जिले में मार्च में कोरोना संक्रमण का पहला मरीज मिलने के बाद कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ती चली गई थी। कोरोना संक्रमण की रफ्तार रोकने के साथ कोरोना चेन को बनने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सैंपल लेने की संख्या बढ़ा दी गई। इसके बावजूद जिले में संक्रमण बढ़ता गया। दिसंबर 2020 तक जिले में जहां संक्रमण के कुल 5973 केस हो गए थे और 5747 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके थे। वहीं, 91 लोगों की मौत और 135 उपचाराधीन थे। इसके बाद नववर्ष का आगमन होने पर जिले में सकारात्मक बात यह रही कि नए संक्रमित मिलने का सिलसिला कम हो गया। पिछले 11 दिनों में 143 लोग संक्रमित मिल चुके हैं और 184 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। साथ ही एक व्यक्ति की मौत और 93 लोगों का अभी उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सितंबर माह में मिले सर्वाधिक मरीज
विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 29 मार्च को मिला था। इसके बाद लॉकडाउन में आंकड़े बढ़ते चले गए। वहीं, अनलॉक के दौरान छूट मिलने पर संख्या में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। लेकिन अनलॉक समाप्त होते ही सितंबर में रिकॉर्ड 1312 संक्रमित मिले। हालांकि इसके बाद कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार कम होता गया। वहीं, संक्रमित मरीजों के ठीक होने की संख्या में भी गिरावट नजर आई। वर्तमान में जिले के 11 मरीजों का खुर्जा एल-2 अस्पताल में, मेरठ मेडिकल में छह, नोएडा कोविड अस्पताल में 10, हापुड़ कोविड अस्पताल में छह, अन्य जिलों में 14 और होम आईसोलेट में 43 मरीज का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित के आंकड़े
माह दिन संक्रमित
पहला लॉकडाउन - 21 दिन - 13 संक्रमित
दूसरा लॉकडाउन - 19 दिन - 44 संक्रमित
तीसरा लॉकडाउन - 14 दिन - 23 संक्रमित
चौथा लॉकडाउन - 14 दिन - 47 संक्रमित
पहला अनलॉक - 30 दिन - 480 संक्रमित
दूसरा अनलॉक - 31 दिन - 844 संक्रमित
तीसरा अनलॉक - 31 दिन - 849 संक्रमित
चौथा अनलॉक - 30 दिन - 1312 संक्रमित
अक्तूबर माह - 31 दिन - 899 संक्रमित
नवंबर माह - 30 दिन - 851 संक्रमित
दिसंबर माह - 31 दिन - 611 संक्रमित
जनवरी 2021 - 11 दिन - 143 संक्रमित
इस उम्र में मिले अब तक संक्रमित
उम्र संक्रमित की संख्या
शून्य से 10 - 211
11 से 20 - 780
21 से 40 - 2693
41 से 60 - 1723
60 से अधिक - 709
जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार घटता जा रहा है। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का वर्तमान में रिकवरी रेट 96.9 है। साथ ही 93 मरीजों का विभिन्न स्थानों पर उपचार चल रहा है।
- डॉ. भवतोष शंखधर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed