फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona

10 माह के बच्चे समेत चार लोग मिले संक्रमित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
corona
10 माह के बच्चे समेत चार लोग मिले संक्रमित
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में शनिवार को जिले में 1005 लोगों की जांच में एक 10 माह के बच्चे समेत चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, अन्य जनपदों से 32 केस स्थानांतरित होकर आए है। साथ ही शनिवार को 23 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में संक्रमण के अब कुल 6023 केस हो गए हैं। अब तक कुल 5826 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके है और 91 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, 106 लोगों का उपचार चल रहा है। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि गुलावठी क्षेत्र के गांव बराल निवासी 10 माह के बच्चे और बुलंदशहर के गांव ढकौली में एक किशोर व बीबीनगर निवासी दो महिलाओं की लैब से रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। साथ ही अन्य जनपदों में निवास करने वाले या किसी कार्य से गए लोगों के संक्रमित मिलने पर 32 केस ट्रांसफर होकर जनपद के कुल मरीजों में जुड़ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed