{"_id":"5f623cde8ebc3efec515cf22","slug":"corona-bulandshahr-news-gbd2055376122","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार विचाराधीन बंदी समेत 63 मिले कोरोना संक्रमित, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार विचाराधीन बंदी समेत 63 मिले कोरोना संक्रमित, दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार विचाराधीन बंदी समेत 63 मिले कोरोना संक्रमित, दो की मौत
बुलंदशहर। जनपद में जेल के अंदर लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को चार विचाराधीन बंदी और एक बाल सुधार गृह में किशोर समेत 63 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, दो लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई। साथ ही 39 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। नए संक्रमित मिलने पर अब 3140 कुल केस हो गए। जिसमें 2467 डिस्चार्ज हो चुके हैं और 53 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 620 लोगों का उपचार चल रहा है।
बुधवार को आई रिपोर्ट में बाल सुधार गृह में एक किशोर, अस्थाई जेल में चार विचाराधीन बंदी और एक जेल का स्टाफ कोरोना पॉजिटिव आया। वहीं, नगर के राधानगर में चार, टांडा कॉलोनी में चार, सूर्यनगर में चार, लक्ष्मीनगर में दो व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण मिला। इसके अलावा नगर के प्रीतविहार, यमुनापुरम, हरि एंक्लेव, आरकेपुरम व सरस्वती विहार में एक-एक व्यक्ति रैंडम जांच में पॉजिटिव आया। डिबाई क्षेत्र के बेलोन में 15 लोग कोरोना पॉजिटिव आए। शिकारपुर व सिकंदराबाद में सात-सात लोगों में कोरोना संक्रमण मिला। बीबीनगर, खुर्जा, अनूपशहर व लखावटी ब्लॉक क्षेत्र में दो-दो और स्याना क्षेत्र में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया। वहीं, डिबाई क्षेत्र निवासी 38 वर्षीय युवक की अलीगढ़ में और सिकंदराबाद निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति की मेरठ में मौत हो गई।
नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि चार विचाराधीन बंदी समेत 63 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। दो लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई और 39 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन
एंबुलेंस देरी से पहुंचने पर शासन को भेजा पत्र
खुर्जा क्षेत्र में एक मरीज को समय से एंबुलेंस न मिलने पर जिला प्रशासन द्वारा 108 इमरजेंसी मेडिकल ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लखनऊ में जिला कार्यक्रम प्रबंधक एंबुलेंस सेवा के विरुद्ध कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है, साथ ही वेतन रोकने की भी संस्तुति की गई है। एंबुलेंस सेवा के जिला कार्यक्रम प्रबंधक सचिन त्यागी ने बताया कि खुर्जा क्षेत्र के एक मरीज को ठेले पर ले जाते हुए वीडियो वायरल होने पर जांच की तो मरीज के तीमारदार ने एंबुलेंस के लिए कॉल न करना स्वीकार किया। जांच में सामने आया कि मरीज अस्पताल के नजदीक का निवासी है। किसी ने कोरोना काल में एंबुलेंस सेवा को बदनाम करने के चलते वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अपना पक्ष जिला प्रशासन को अवगत कराया जाएगा।