{"_id":"5f5669488ebc3e54c9246bd3","slug":"corona-bulandshahr-news-gbd2050282105","type":"story","status":"publish","title_hn":"55 लोग मिले कोराना संक्रमित, 50 डिस्चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
55 लोग मिले कोराना संक्रमित, 50 डिस्चार्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
55 लोग मिले कोराना संक्रमित, 50 डिस्चार्ज
बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को कुल 55 लोगों की रिपोर्ट कोराना पॉजिटिव आई है। वहीं, 50 लोगों को स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। अब तक जनपद में कारोना के कुल 2615 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 2107 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 460 मरीजों का विभिन्न कोविड अस्पतालों में उपचार चल रहा है। जबकि, अब तक 48 लोगों की मौत हो चुकी है।
सोमवार को आई कोरोना की जांच रिपोर्ट में कुल 55 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिसमें बुलंदशहर में 16, खुर्जा में तीन, बीबीनगर में 11, दानपुर में एक, गुलावठी में पांच, डिबाई में तीन, अनूपशहर में दो, स्याना में तीन, ऊंचागांव में पांच, लखावटी में पांच और जहांगीराबाद में एक संक्रमित मरीज पाया गया। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि सोमवार को 55 लोगों की रिपोर्ट कारोना पॉजिटिव आई है। साथ ही 50 लोगों को कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया है। सभी लोगों से स्वास्थ्य विभाग से अपील की जा रही है कि सुरक्षा के मानकों का हर हाल में पालन करें। उन्होेंने बताया कि लोग असावधानी न बरतें मास्क आदि का प्रयोग नियमित रूप से करते रहें। जगह-जगह लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। कोविड के लक्षण मिलने पर जांच कराएं।
15 दिनों तक बंद रहेगा बेलौन बाजार
नरौरा। गत दिवस तीन कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सोमवार को बेलौन बाजार को प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर के बंद कर दिया। साथ ही बाजार को अगले 15 दिनों तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है। एसडीएम डिबाई मोनिका सिंह ने बताया कि बेलौन में कुल संक्रमितों की संख्या पांच हो गई है। सुरक्षा के मद्देनजर अगले 15 दिन बाजार पूर्ण रूप से बंद रहेंगे।