{"_id":"5f0c95658ebc3e63bf1e0a45","slug":"corona-bulandshahr-news-gbd2019227158","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम-विषम रहेगा आधार...अब पांच दिन खुलेगा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम-विषम रहेगा आधार...अब पांच दिन खुलेगा बाजार
विज्ञापन

बुलंदशहर। प्रदेश सरकार के निर्देश पर डीएम ने भी जनपद के लिए आदेश जारी किए हैं। जिले में सम विषम की तर्ज पर अब केवल पांच दिन ही बाजार खुलेंगे। जबकि, आवश्यक सेवाओं पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। साप्ताहिक बंदी वाले दिन भी बाजार नियमानुसार खुल सकेंगे।
कोरोना महामारी ने अब अपने पांव पसार लिए हैं। कोरोना संक्रमण की चेन टूटने का नाम ही नहीं ले रही है। इसको तोड़ने के लिए प्रदेश सरकार ने नया आदेश जारी किया है। जिसमें सप्ताह में केवल पांच दिन ही बाजार खुलेंगे। शनिवार और रविवार पूरी तरह से बंद रहेंगे। जिसमें चाहे वह सरकारी या गैरसरकारी बाजार ही क्यों न हो। डीएम रविंद्र कुमार की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि प्रत्येक सप्ताह शनिवार-रविवार को हाट-बाजार आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर पूर्णतया बंद रखा जाएगा। इस दौरान पूर्व से लागू साप्ताहिक एक दिन की बंदी के दिन जनपद की सभी निकायों में बाजार खोले जा सकेंगे। परंतु पूर्व से लागू व्यवस्था कि सड़क के एक तरफ की दुकानें एक दिन खुलेंगी और दूसरी तरफ की दुकानें दूसरे दिन खुलेंगी यथावत लागू रहेगी। दूध-फल-सब्जी-राशन-दवाई और मिठाई की दुकानें सड़क के दोनों तरफ खोली जा सकेंगी।
सोमवार को दोनों साइड खुला बाजार, भड़के डीएम
बुलंदशहर। डीएम के एक दिन एक साइड का बाजार खुलने के आदेश के बाद भी सोमवार को सारा बाजार खुल गया। जिसको देखते हुए डीएम ने सख्त नाराजगी जताई और तत्काल एक साइड के बाजार को बंद कराया। डीएम ने सभी व्यापारियों से नियम का पालन करने की भी अपील की।
विज्ञापन
शासन के आदेश के बाद डीएम रविंद्र कुमार ने भी सोमवार से शुक्रवार तक बाजार खोलने का आदेश जारी कर दिया था। बाजार खुलवाने के लिए व्यापारी डीएम से मिले भी थे और पांचों दिन बाजार खोलने के निर्देश की अपील की। लेकिन डीएम ने पूर्व की भांति ही बाजार खोलने का आदेश दिया। इसके बावजूद भी सोमवार को सारा बाजार खुल गया। डीएम पर इसकी शिकायत पहुंची तो वह स्वयं दौरे पर निकले। सारा बाजार खुला देखकर डीएम ने संबंधित अफसरों से नाराजगी जताई। डीएम ने कहा कि जब पहले ही इस बात का निर्णय हो चुका है कि एक दिन एक साइड की दुकान खुलेगी और दूसरे दिन दूसरे साइड की दुकान खुलेगी तो सारा बाजार खोलने का क्या औचित्य है। डीएम ने तत्काल संबंधित अफसरों से एक साइड का बाजार बंद कराने का निर्देश जारी किया। वहीं, व्यापारी वर्ग में इस बात पर रोष बना हुआ है।