फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Controversy over installation of Ambedkar statue in Shitala Mata temple in Khurja Nagar of Bulandshahr

बुलंदशहर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: धार्मिक स्थल में लगा दी आंबेडकर की प्रतिमा, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

Tue, 07 Apr 2026 04:09 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Tue, 07 Apr 2026 04:09 PM IST
सार

खुर्जा के किला मेवई गांव में 500 साल पुराने शीतला माता मंदिर में बिना अनुमति आंबेडकर र प्रतिमा लगाए जाने से विवाद बढ़ गया। ग्रामीणों ने जमीन कब्जाने की साजिश का आरोप लगाया। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, उप जिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है।

विज्ञापन
Controversy over installation of Ambedkar statue in Shitala Mata temple in Khurja Nagar of Bulandshahr
बुलंदशहर में माहौल बिगाड़ने की कोशीश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम किला मेवई में 500 वर्ष पुराने शीतला माता मंदिर में बाबा साहब आंबेडकर  की प्रतिमा स्थापित करने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। कुछ दबंगों ने बिना शासन की अनुमति के रातों-रात मंदिर परिसर में यह प्रतिमा लगा दी। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन



मंदिर के पुजारी नरेश पाल सिंह ने आरोप लगाया है कि कुछ ग्रामीणों ने जमीन कब्जाने की नीयत से मूर्ति लगाई है। विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता भी की गई। इस घटना को शहर का माहौल खराब करने की नीयत से की गई कार्रवाई बताया जा रहा है। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, उप जिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है। गांव में पुलिस पिकेट तैनात कर दी गई है। प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है और मामले की जांच जारी है। मंदिर कमेटी और स्थानीय लोग इस घटना का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रशासन ने इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही है। मंदिर के पुजारी ने पहले भी आरोप लगाया था कि मंदिर की बीस हजार ईंटों से जबरन रास्ता बनाया गया था। यह घटना भी मंदिर परिसर से संबंधित थी। इन घटनाओं से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed