फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Contractors dumping ground in the battle to make the city

ठेकेदारों की लड़ाई में डंपिंग ग्राउंड बना शहर

Wed, 13 Jul 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 13 Jul 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Contractors dumping ground in the battle to make the city
लुधियाना का चीनी कारोबारी जसपाल सिंह, जिसने डंपिंग ग्राउंड को फुटबाल मैदान में बदल दिया - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर। ठेकेदारों की लड़ाई में शहर की स्थिति डंपिंग ग्राउंड जैसी हो गई है। शहरभर में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। ठेके पर सफाईकर्मियों के टेंडर को लेकर नगर पालिका में घमासान मचा है। कमीशनबाजी के खेल में भिड़ रहे ठेकेदार-अफसर टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन


इसके चलते शहर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। नगर पालिका परिषद ने 200 सफाई कर्मियों को ठेके पर रखे जाने की निविदा आमंत्रित की थी। ठेके पर सफाईकर्मियों के टेंडर को हथियाने के लिए ठेकेदारों के बीच घमासान मचा हुआ है।
विज्ञापन


इसके कारण टेंडर प्रक्रिया में बेवजह देरी हो रही है। टेंडर प्रक्रिया में देरी का असर शहर की सफाई व्यवस्था पर पड़ रहा है। टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण सफाईकर्मियों की नियुक्ति प्रक्रिया भी ठंडे बस्ते में पड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं होने से शहर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित है। नगर पालिका में मचे इस घमासान से स्वच्छ भारत अभियान की भी हवा निकली हुई है। ठेके पर 200 सफाईकर्मियों के टेंडर को लेकर मचे घमासान की असली वजह कमीशन है।

सूत्रों की माने तो टेंडर को हथियाने के लिए ठेकेदारों में कमीशन की होड़ मची हुई है। होड़ में पिछड़े ठेकेदार अब इस प्रक्रिया में देरी कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed