{"_id":"68dc1269969769b236029d3d","slug":"construction-work-will-be-done-in-the-streets-at-a-cost-of-rs-35-lakh-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-141406-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 35 लाख की लागत से गलियां में किया जाएगा निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 35 लाख की लागत से गलियां में किया जाएगा निर्माण कार्य
विज्ञापन
शिकारपुर। नगर पालिका की ओर से नगर के दो मोहल्ले में 35.15 लाख रुपये की लागत से गलियों का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसके लिए पालिका ने प्रस्ताव पास कर दिया है। जल्द ही टेंडर जारी कर इस कार्य को शुरू कर दिया जाएगा।
नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह ने बताया कि राधा-कृष्ण स्कूल के सामने जलभराव वाली सड़क पर लगभग दो मीट ऊंचाई में मिट्टी भराव कार्य किया जाएगा। मिट्टी भराव होने के बाद मोहल्ला नागेंद्र नौगंज स्थित आबादी क्षेत्र में जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। इसके लिए नगर पालिका ने तैयारी शुरू कर दी है।
वहीं, बड़ा महादेव मंदिर के पीछे आबादी में 21.15 लाख की लागत से 200 मीटर इंटरलॉकिंग कर सड़क का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसके अलावा मोहल्ला ढोरी स्थित गली में 14 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड का निर्माण कार्य की कराया जाएगा। पालिका अध्यक्ष राजबाला सैनी ने बताया कि दोनों प्रस्तावों को अवस्थापना निधि में शामिल कर लिया गया है। शीघ्र ही टेंडर कराकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।