{"_id":"687d21994b27465d7a0c7da5","slug":"construction-of-drains-will-begin-in-the-industrial-area-at-a-cost-of-rs-47-crore-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-137554-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 47 करोड़ की लागत से औद्योगिक क्षेत्र शुरू होगा नाला निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 47 करोड़ की लागत से औद्योगिक क्षेत्र शुरू होगा नाला निर्माण
विज्ञापन
सिकंदराबाद। औद्योगिक क्षेत्र में 47.09 करोड़ रुपये की लागत से नाला निर्माण के लिए यूपीसीडा के अधिकारियों ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब अगले माह में नाला निर्माण के लिए काम शुरू करा दिया जाएगा।
औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना करीब पांच दशक पूर्व की गई थी। स्थापना के साथ ही बनाए गए अधिकांश नाले टूट चुके थे। वहीं बहुत से स्थानों पर नाले, नालियों का अस्तित्व ही समाप्त हो चुका है। नाले आपस में एक दूसरे से जुड़े हुए भी नहीं थे। ड्रेनेज व्यवस्था नहीं होने के कारण औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव की रहता था।
बारिश के दिनों में तो स्थिति ओर अधिक खराब हो जाती थी। सड़कों पर जलभराव के कारण जहां आवागमन पूरी तरह से बाधित हो जाता था। वही फैक्टरियों में पानी घुसने के कारण उद्यमियों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता था।
विज्ञापन
जिसके चलते शासन ने यूपीसीडा को 47 करोड़ रुपये जारी करते हुए नाला निर्माण कराने के निर्देश दिए थे। यूपीसीडा के अधिकारियों ने इस धनराशि से नाला निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। बताया जा रहा है कि अगले माह से नाला निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। यूपीसीडा के वरिष्ठ प्रबंधक एनके जैन ने बताया कि नालों के निर्माण के लिए टेंडर पास हो चुका है। जल्द ही नाला निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा।