फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Construction and widening of three roads will be done with Rs 46 crores

Bulandshahar News: 46 करोड़ से होगा तीन सड़कों का निर्माण व चौड़ीकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Construction and widening of three roads will be done with Rs 46 crores
बुलंदशहर। 46 करोड़ की लागत से जिले की तीन सड़कों का चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इसके लिए शासन ने वित्तीय स्वीकृति दे दी है। अब लोक निर्माण विभाग के अधिकारी शासनादेश जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। इन सड़कों के चौड़ीकरण से प्रतिदिन सफर करने वाले एक लाख से अधिक लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग की ओर से सिकंदराबाद के पुराने जीटी रोड के चौड़ीकरण, अहार के अवंतिका देवी मंदिर रोड और अनूपशहर से कर्णवास रोड के चौड़ीकरण के लिए करीब छह माह पहले प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था। अनूपशहर से कर्णवास के 15.56 किमी लंबी रोड को साढ़े पांच मीटर चौड़ा करने के लिए 22 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

जबकि 8.25 किमी लंबे अहार के अवंतिका देवी मंदिर मार्ग को साढ़े पांच मीटर चौड़ा करने के लिए 15 करोड़ और सिकंदराबाद कस्बे को नेशनल हाईवे से जोड़ने वाले पुराने जीटी रोड को 10 मीटर चौड़ा करने पर करीब नौ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने जीटी रोड का करीब तीन किमी का हिस्सा पहले ही चौड़ा किया जा चुका है। अब बुलंदशहर की ओर शेष दो किमी को चौड़ा करने के साथ ही कुल पांच किमी लंबी सड़क पर लेयर बिछाई जाएगी। तीनों सड़कों के निर्माण से प्रतिदिन सफर करने वाले तीन लाख से अधिक लोगों को राहत मिलेगी।

मुख्य बाईपास निर्माण के लिए स्वीकृति का इंतजार
शहर के लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए मुख्य बाईपास निर्माण की स्वीकृति अभी तक विभाग को नहीं मिली है। करीब 456 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की ओर से बाईपास निर्माण की सहमति तो दी है, लेकिन अभी तक जिला स्तर पर इसके लिए कोई निर्देश नहीं दिए हैं। जिस वजह से अभी तक निर्माण की स्थिति स्पष्ट नहीं है।

Iतीन सड़कों के चौड़ीकरण के लिए शासन स्तर से वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। शासनादेश जारी होने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी करते हुए सड़कों का चौड़ीकरण कराया जाएगा। --- प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभागI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed