फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   congress

कांग्रेस के नए जिला अध्यक्ष बने राकेश भाटी, श्यौपाल ने कहा अलविदा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
congress
कांग्रेस के नए जिला अध्यक्ष बने राकेश भाटी, श्यौपाल ने कहा अलविदा
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में कांग्रेस के नए जिला अध्यक्ष अब राकेश भाटी बन गए हैं। उनकी नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने की है। वहीं, पुराने जिला अध्यक्ष चौधरी श्यौपाल सिंह ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। उन्होंने पार्टी के प्रति नाराजगी व्यक्त की है।

श्यौपाल सिंह ने कहा कि बहुत ही दुखी मन से कांग्रेस को अलविदा कह रहा हूं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जमाने से कांग्रेस देखी है। जब 1978 में इंदिरा जेल गई थीं तो उनके पिता भी जेल गए थे। तब वह बीकॉम के छात्र थे और जेल में अपने पिता और अन्य कांग्रेसियों को खाना पहुंचाने का काम करते थे। तब पार्टी में इतना दूषित वातावरण नहीं था। पहले काम करने वालों को महत्व दिया जाता था। अब कांग्रेस में काम करने वालों को नजरंदाज किया जा रहा है। दूसरों दलों के नेताओं को महत्व देकर उन्हें टिकट दिया जा रहा है। पहले टिकट नहीं मिलने पर इस्तीफा दे दिया था। इस पर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने बुलाकर बात की थी और इसके बाद फैसला वापस ले लिया था। उन्होंने कहा कि वह फिलहाल अभी किसी दल में नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed