फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Commissioner of the convoy city jams

कमिश्नर के काफिले से शहर जाम

Sun, 08 Jan 2017 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिकंदराबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, सिकंदराबाद Updated Sun, 08 Jan 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
Commissioner of the convoy city jams
अन्य - फोटो : crime

विज्ञापन

रविवार को नगर से गुजरा कमिश्नर का काफिला लोगों के लिए आफत बन गया। कमिश्नर के काफिले को बिना अवरोध के निकलवाने के लिए पुलिस ने हाईवे पर ट्रैफिक रोक दिया। ट्रैफिक  रोके जाने से हाईवे पर जाम लग गया। कमिश्नर का काफिला गुजर जाने के काफी देर बाद जाम खुल सका।

रविवार को मेरठ मंडल कमिश्नर आलोक सिन्हा को किसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जहांगीराबाद जाना था। कमिश्नर के काफिला को नोएडा से सिकंदराबाद होकर निकलना था। सुबह के काफिले को बिना किसी अवरोध के सिकंदराबाद से निकालने के लिए पुलिस ने सुबह करीब 11.15 पर दनकौर तिराहे पर बुलंदशहर से नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद की ओर आने जाने वाले वाहनों को रुकवा दिया।
विज्ञापन


वाहनों के रोके जाने से हाईवे की एक साइड पर पूरी जाम हो गई। 11.25 पर कमिश्नर का काफिला निकल जाने के बाद ही पुलिस ने ट्रैफिक को खोला। जाम के कारण वाहनों की कतार लगने से ट्रैफिक खोलने के करीब आधा घंटे तक हाईवे पर जाम के हालात बने रहे। पुलिस की काफी मशक्कत के बाद आधा घंटे बाद यातायात सुचारु हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मेले में 2500 ने कराई नि:शुल्क जांच
 व्यापार मंडल व भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को चमेली देवी बारातघर में नि:शुल्क स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में यशोदा अस्पताल गाजियाबाद के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 2500 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर नि:शुल्क दवाएं वितरित की।


परिषद के संरक्षक व व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष सोनू पाठक द्वारा आयोजित स्वास्थ्य मेले मे बतौर मुख्य अतिथि मंडलायुक्त आलोक सिन्हा ने भाग लिया। मेले में कमिश्नर आलोक सिन्हा ने कहा कि स्वस्थ शरीर के द्वारा ही स्वस्थ समाज व देश की संरचना की जा सकती है। मेले में एसडीएम भैरपाल सिंह, सीओ श्रेष्ठा ठाकुर, कोतवाली प्रभारी श्यामवीर सिंह, कुंदनलाल शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed