फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   CMO personnel retrofitted under investigation

सीएमओ ने बैठाई जांच दायरे में कई कर्मी

Wed, 16 Mar 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 16 Mar 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
CMO personnel retrofitted under investigation
डाक्टर न लिखें बाहर की दवा

एंबुलेंस लेट होने पर अस्पताल के गेट पर ही प्रसूता के बच्चा होने के मामले में सीएमओ ने जांच बैठा दी है। सीएमओ ने सीएचसी प्रभारी डॉ. अजय पटेल को जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं, ड्यूटी पर तैनात वार्ड आया के अलावा कई कर्मी जांच के दायरे में आ गए हैं।

विज्ञापन



जहांगीराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लेबर रूम गेट पर ही एक प्रसूता ने बच्चे को जन्म दिया था। प्रसूता को लेबर पेन तेज हो गया था, एंबुलेंस 108 के देरी से मौके पर पहुंची थी। पता चला कि वहां मौजूद आशा और ड्यूटी पर तैनात वार्ड आया देखती रहीं और प्रसूता ने गेट पर ही बच्चे को जन्म दे दिया।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ ने अस्पताल प्रभारी डॉ. अजय पटेल को जांच के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा आशा की पहले ही छुट्टी की जा चुकी है। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि मामला गंभीर है। सीएचसी प्रभारी को जांच के निर्देश दिए हैं। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed