फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   CM yogi public meeting

27 को डिबाई के दौलतपुर में जनसभा करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
CM yogi public meeting
27 को डिबाई के दौलतपुर में जनसभा करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन

बुलंदशहर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 दिसंबर को डिबाई के दौलतपुर में जनसभा करेंगे। इसके लिए भाजपा के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास को लेकर अभी तक कोई कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।
26 दिसंबर को भाजपा की विजय यात्रा अलीगढ़ से होकर जिले में प्रवेश करेगी। सबसे पहले विजय यात्रा का स्वागत जवां में होगा। इसके बाद खुर्जा विधानसभा में ही विभिन्न स्थानों पर यात्रा का स्वागत होगा। जबकि 27 को शिकारपुर और डिबाई में पहुंचेगी। विजय यात्रा का स्वागत करते हुए डिबाई के दौलतपुर में जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए भाजपा के पदाधिकारियों ने अभी से कार्यकर्ताओं को न्योता देना शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री की जनसभा में 50 हजार लोगों को ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास होगा कि नहीं, इसके लिए अभी तक कोई कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। वहीं, डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि अभी तक मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। जिसके चलते कुछ भी कहना संभव नहीं है।
विज्ञापन

26 को सिकंदराबाद, डिबाई में आएंगे बसपा के प्रभारी
बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी शमशुद्दीन राइन भी सिकंदराबाद और डिबाई में कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे। बसपा जिलाध्यक्ष कमल राजन ने बताया कि पार्टी की ओर से कार्यकर्ताओं से संवाद करने और चुनाव की रणनीति तैयार करने के लिए कार्यक्रम जारी हुआ है। शमशुद्दीन राइन कार्यकर्ताओं से वर्तमान स्थिति को देखते हुए चुनावी चर्चा करेंगे और जीत का मंत्र देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed