फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Clerk and Babu fight in DIOS office, enquiry initiated

Bulandshahar News: डीआईओएस कार्यालय में लिपिक व बाबू में मारपीट, बैठी जांच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में लिपिक और एक इंटर कॉलेज के बाबू के बीच मारपीट हो गई। बाबू शराब के नशे में बताया जा रहा है। मारपीट की सूचना पर सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डीआईओएस ने मामले में जांच के लिए कमेटी गठित की है।
विज्ञापन

बुधवार को एक इंटर कॉलेज के बाबू डीआईओएस कार्यालय लेखा अनुभाग में आए थे। इस दौरान वह एक बाबू के कक्ष में चले गए। आरोप है कि बाबू ने शराब पी रखी थी। उसने बाबू के साथ मारपीट की। बताया कि कॉलेज के बाबू ने विभाग की फाइलों को फेंक दिया और लैपटॉप को गिरा दिया। मारपीट होते देख कार्यालय के अन्य अधिकारी व बाबू भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह दोनों को अलग किया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही डीआईओएस भी मौके पर आ गए और तत्काल पुलिस को बुलाया गया। सीओ सिटी भी सूचना पाकर कार्यालय आ गए और उन्होंने कॉलेज के बाबू को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस बाबू को अपने साथ ले गई। विभाग के बाबू ने इस मामले में कोतवाली तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक कमेटी बना दी है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed