{"_id":"6776d01b005f195ca10ad652","slug":"clash-between-two-parties-in-aadha-old-woman-died-two-people-injured-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-127495-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: आढ़ा में दो पक्षों के बीच संघर्ष वृद्धा की मौत, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: आढ़ा में दो पक्षों के बीच संघर्ष वृद्धा की मौत, दो लोग घायल
विज्ञापन
सिकंदराबाद के गांव आढ़ा में मृतका मिथिलेश के घर के बाहर जमा भीड़ संवाद
सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव आढ़ा निवासी 65 वर्षीय वृद्धा मिथिलेश की गाली गलौज का विरोध करने पर पड़ोसी ने अपनी पत्नी और दो अन्य के साथ मिलकर पिटाई कर दी। साथ ही पथराव भी किया गया। इसमें वृद्धा समेत तीन लोग घायल हुए। अस्पताल ले जाने पर देर रात वृद्धा मिथिलेश की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी दंपती समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया है।
गांव आढ़ा निवासी जितेंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार सुबह कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनका पड़ोसी सतीश बुधवार शाम करीब छह बजे शराब पीकर उनके घर के बाहर गाली गलौज कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी अपनी पत्नी ममता व दो अन्य के साथ उनके घर में घुस आया और लाठी डंडों से हमला कर दिया। इसमें पीड़ित की मौसेरी बहन मनीषा, मौसेरे भाई राजू घायल हो गए।
कुछ देर बाद आरोपी अपने भाई भीम सिंह, पत्नी ममता और परिवार के अन्य लोगों के साथ उनके घर पर फिर से पहुंचा। फिर से आरोपियों ने डंडें, धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया और ईंट, पत्थरों से पथराव करते हुए उनकी माता मिथिलेश (65) पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
मिथिलेश के सिर में चोट आने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घर में घुसकर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी सतीश, उसकी पत्नी ममता समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतका के परिजनों ने बताया कि सतीश शराब पीकर आए दिन गाली गलौज करता था। विरोध किए जाने पर वह परिवार से रंजिश मानता था। परिवार के लोगों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है।